Last Updated:
अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर बोरियत को मात देना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आए हैं. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन का पिटारा खोल दिया है. इस हफ्ते 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज ने एंट्री मारी है. सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक, हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. आप घर बैठे इन शानदार रिलीज का लुत्फ उठा सकते हैं.
नई दिल्ली. अगर आप इस हफ्ते बोरियत मिटाने के लिए कुछ जबरदस्त ढूंढ रहे हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का पिटारा खुल चुका है. रोमांच से भरपूर थ्रिलर ड्रामा से लेकर दिल खुश कर देने वाली कॉमेडी फिल्मों तक, इस वीकेंड आपके लिए काफी कुछ खास है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुईं 7 फिल्मों और सीरीज की एक लिस्ट तैयार है. तो बस, अपना पॉपकॉर्न तैयार रखिए और अपनी पसंद की फिल्म या फिर शो चुनकर स्ट्रीमिंग शुरू कीजिए.
तू या मैं: बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म थाई हिट द पूल का ऑफिशियल अडैप्टेशन है. कहानी नालासोपारा के एक स्ट्रगलिंग रैपर (आदर्श गौरव) और एक ग्लैमरस इन्फ्लुएंसर (शानाया कपूर) की है, जो बेहद मुश्किल हालात में एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं. सर्वाइवल और इमोशन्स से भरी इस थ्रिलर में मोना सिंह और अमृता खानविलकर जैसे मंझे हुए सितारों ने भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. तू या मैं मूवी नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है.
ओ रोमियो: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है और इसे लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है. फिल्म में शाहिद एक बार फिर इंटेंस अवतार के में नजर आ रहे हैं. अगर आप रोमांटिक ड्रामा के साथ शाहिद की जबरदस्त एक्टिंग देखने के शौकीन हैं, तो यह मूवी आपके वीकेंड के लिए परफेक्ट है. इसकी कहानी और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
द बॉयज- सीजन 5: सीरीज का आखिरी सीजन धमाके के साथ लौट आया है. यह एक ऐसी सीरीज है, जिसकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अगर आप भी इस सीरीज के दीवाने हैं तो इसका नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके पिछले 4 सीजन पर भारतीय दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है.
बिग मिस्टेक्स: डैन लेवी की यह कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज दो भाई-बहनों की कहानी है, जो अपनी दादी की मदद करने के चक्कर में बड़ी मुसीबत मोल ले लेते हैं. जो काम एक सिंपल प्लान से शुरू हुआ था, वो उन्हें देखते ही देखते अंडरवर्ल्ड और क्राइम की दुनिया में खींच ले जाता है. डैन लेवी और लॉरी मेटकाफ की शानदार एक्टिंग के साथ इस फिल्म में आपको जबरदस्त ह्यूमर और ऐसे ट्विस्ट मिलेंगे कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
थाई किझावी: तमिल सिनेमा की इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्म थाई किझावी अब ओटीटी पर आ चुकी है. राधिका सरतकुमार की दमदार परफॉरमेंस ने इस फिल्म में जान फूंक दी है. एक मजबूत कहानी और बेहतरीन कलाकारों से सजी यह फिल्म न सिर्फ तमिल बल्कि तेलुगु दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रही है. अगर आप अच्छी एक्टिंग और संजीदा ड्रामा देखने के शौकीन हैं, तो इसे अपनी वॉच-लिस्ट में जरूर रखें. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है.
थ्रैश: अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस पसंद करते हैं, तो ‘थ्रैश’ आपके लिए है. कहानी एक तटीय शहर की है जहां एक तरफ कैटेगरी 5 का समुद्री तूफान आया है और दूसरी तरफ पानी के साथ आए खूंखार शार्क का हमला. फिल्म में फीबी डाइनवर एक प्रेग्नेंट महिला के रोल में हैं, जो अपनी कार में फंसी हुई है और मौत से लड़ रही है. टॉमी विरकोला का निर्देशन आपको अंत तक बांधे रखेगा. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रहा है.
खाकी सर्कस: अमीन बारिफ की यह डेब्यू वेब सीरीज एक फैंटेसी कॉमेडी-थ्रिलर है. कहानी एक अजीबोगरीब शहर की है जहाँ एक किताबों के शौकीन जेलर और एक जोश से भरे कांस्टेबल की जिंदगी तब पलट जाती है, जब एक सनकी चोर मंदिर का दानपात्र चुराने के लिए जेल के अंदर ही सेंध लगाने की कोशिश करता है. मुनीशकांत और राजेश माधवन की कॉमेडी के साथ यह सात एपिसोड की सीरीज काफी मजेदार है जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
Leave a Reply