Tuesday, 21 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

जब मिथुन चक्रवर्ती से मिलने आई रशियन गर्ल, लाल जोड़ा पहनकर पहुंची होटल में, और फिर…


Last Updated:

Mithun Chakraborty Supert Hit Movies : 80-90 के दशक में कुछ फिल्में रूस के सहयोग से भी बनाई गईं. इन फिल्मों में रूस के कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. दोनों देशों के संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं. इसकी मिसाल फिल्मों में भी देखने को मिलती है. बॉलीवुड के कई स्टार रूस में खूब पॉप्युलर रहे हैं. राज कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती का नाम इस लिस्ट में शामिल है. दोनों की रूस में बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग थी. मिथुन चक्रवर्ती की दीवानगी रूस में बहुत ज्यादा थी. दीवानगी का उफान मिथुन दा की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के बाद आया था. इस फिल्म ने पहली बार 100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. 1991 में मिथुन दा की के साथ एक रशियन गर्ल ने काम भी किया था. रशियन गर्ल कैसे लाल जोड़ा पहनकर मिथुन दा के पास आई थी, आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा……….

90 के दशक की शुरुआत में एक्शन हीरो मिथुन चक्रवर्ती का रुपहले पर्दे पर जबर्दस्त क्रेज था. रूस में वो खूब लोकप्रिय थे. मिथुन चक्रवर्ती के फैन रूस में भी बहुत ज्यादा थे. मिथुन जब 1990-91 में शूटिंग के सिलसिले में रूस गए तो एक लड़की लाल जोड़े में उनसे मिलने के लिए होटल पहुंच गई थी. मिथुन दा उस लड़की से मिले. क्रू मेंबर्स से मिलवाया. पूरा किस्सा अप्रैल 1991 में रिलीज हुई उनकी एक फिल्म ‘शिकारी : द हंटर’ से जुड़ा हुआ है. आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा…..

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘शिकार : द हंटर’ का डायरेक्शन उमेश मेहरा ने लतीफ फैजेव के साथ मिलकर किया था. लतीफ फैजेव रूसी फिल्मों के डायरेक्टर थे. इस फिल्म का क्लैश अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अजूबा’ से हुआ था जिसे शशि कपूर ने डायरेक्ट किया था. दोनों ही फिल्में भारत-रूस ने साथ में मिलकर बनाई थीं. उमेश मेहरा इससे पहले भी रूसी डायरेक्टर के साथ मिलकर दो फिल्में बना चुके थे. ये फिल्में थीं : अलीबाबा चालीस चोर और सोणी महिवाल. अलीबाबा चालीस चोर में जहां धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की जोड़ी थी, वहीं सोणी महिवाल में सनी देओल-पूनम ढिल्लो एकसाथ नजर आए थे. इन दोनों फिल्मों का डायरेक्शन उमेश मेहरा ने लतीफ फैजेव के साथ ही किया था.

‘शिकारी : द हंटर’ में आधे कलाकार रूस के थे. फिल्म का स्क्रीनप्ले विनय शुक्ला ने रूसी राइटर निकोलई के साथ मिलकर लिखा था. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, वर्षा उसगांवकर, विनोद मेहरा, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर, दारा सिंह, अंजना मुमताज जैसे दिग्गज सितारे नजर आए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट एक रूसी एक्ट्रेस एरीना कुशनरेवा को साइन किया गया था. फिल्म में उनका नाम नताशा रखा गया था. एरीना मिथुन दा की बहुत बड़ी फैन थीं. फिल्म की कहानी सर्कस पर बेस्ड थी. ईगल फिल्म्स के बैनर तले परवेज मेहरा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था.

म्यूजिक अनु मलिक का था. फिल्म हिंदी-रूसी दोनों भाषाओं में रिलीज की गई थी. फिल्म में कुल 9 गाने थे. गीतकार आनंद बख्शी थे. म्यूजिक कुछ खास तो नहीं था, फिर भी फिल्म का एक गाना ‘मेरे दोस्त हिंदुस्तानी’ काफी पसंद किया गया था.

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मजेदार घटना हुआ. IMDB के मुताबिक, रूस में शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती जिस होटल में ठहरे हुए थे, एक रात एक रशियन गर्ल लाल जोड़ा पहनकर होटल के बाहर पहुंची. फोन किया और फोन मिथुन चक्रवर्ती ने उठाया. फोन रखते ही मिथुन चक्रवर्ती उसके पास पहुंचे. होटल में लेकर आए. क्रू मेंबर्स से मिलवाया और फिर उस लड़की को शूटिंग लोकेशन पर बेरोक-टोक आने की अनुमति दे दी. मिथुन चक्रवर्ती जब दूसरी बार रूस पहुंचे तो उस लड़की ने दोबारा उनका पीछा करना शुरू किया. इस बार योगिता बाली भी मिथुन दा के साथ थीं. उन्होंने जब मिथुन दा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पूरा मामला समझाया.

शिकारी : द हंटर फिल्म के पोस्टर में रूसी एक्ट्रेस एरिना को खूब जगह दी गई थी, इससे लीड एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर नाराज हो गई थीं. मूवी का बजट करीब 4 करोड़ रुपये था और इसने करीब 6 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. इंडिया में यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन रूस में एवरेज रही थी. यह भारत-रूस की संयुक्त रूप से बनने वाली आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म के रिलीज होने के 9 साल बाद 2000 में ‘शिकारी’ नाम से गोविंदा-करिश्मा कपूर-तब्बू की एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में गोविंदा निगेटिव किरदार में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इस तरह शिकारी टाइटल से बनीं दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *