Tuesday, 21 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

मधुबाला-दिलीप कुमार संग काम कर चुका एक्टर, सीन करते-करते सेट पर ही तोड़ दिया था दम, फिर भी लोग बजाते रहे तालियां


Last Updated:

हर अभिनेता यही कोशिश करता है कि जब वह अपना किरदार निभाए, तब सब उसके लिए लोग तालियां बजाए. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जो मौत का सीन करते हुए ही सच में दुनिया को छोड़कर चले गया और लोग खड़े तालियां बजाते रह गए.

ख़बरें फटाफट

मधुबाला-दिलीप कुमार संग काम कर चुका एक्टर, सीन करते हुए सेट पर तोड़ दिया दमZoom

फिल्मों में लोगों का जीत लेते थे दिल

नई दिल्ली. मधु बाला, दिलीप कुमार और नरगिस संग काम कर चुका ये एक्टर, सेट पर लोगों का दिल जीत लिया करता था. बहुत छोटे-छोटे रोल से ही अलग पहचान बनाई. लेकिन एक फिल्म में मरने की एक्टिंग करते-करते ही दम तोड़ दिया.

वो जाना माना एक्टर कोई और नहीं हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर गोप थे, गोप जिनके स्क्रीन पर आते ही सबके चेहरे खिल उठते थे. गोप के मरने की कहानी ऐसी है, जिसे सुनकर उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है.जिसने पूरी जिंदगी लोगों को हंसाया, लेकिन उनकी मौत इतनी हैरान करने वाली थी कि आज भी लोग उसे याद करके चौंक जाते हैं.

मरने का सीन करते हुए तोड़ा दम

बात उस वक्त है, जब गोप फिल्म ‘तीसरी आंख’ में काम कर रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी. एक सीन में उन्हें हार्ट अटैक से मरने की एक्टिंग करनी थी. लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, उन्होंने इतना दमदार परफॉर्मेंस दिया कि सेट पर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. लेकिन बाद में जब सीन खत्म हुआ तो, डायरेक्टर के‘कट’ कहने के बाद भी वह उठे नहीं. फिर लोगों ने उन्हें उठाया तो पता लगा कि वह तो असल में हार्ट अटैक से मर चुके थे. लोगों के लिए ये यकीन करना पाना मुश्किल था कि वह एक्टिंग नहीं कर रहे थे, उन्हें सच में अटैक आया था.

विलेन बनकर भी किया काम

दिलीप कुमार-मधुबाला संग किया काम

गोप ने साल 1933 में फिल्म ‘इंसान या शैतान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. डेब्यू फिल्म से वह छा गए थे. इसके बाद उन्होंने कई रोल निभाए, जिन्हें काफी पसंद किया गया. उनका गाना, मेरे पिया गए रंगून, वहां से किया है टेलीफोन’ आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. इस गाने में वह निगार सुल्ताना संग नजर आए थे. फिल्म मधुबाला और दिलीप कुमार के साथ उन्होंने फिल्म तराना में भी काम किया था.

बता दें कि इस फिल्म में यूं तो जीवन ने विलेन का रोल निभाया था, लेकिन गोप ने को-विलन बनकर खूब वाहवाही लूटी थी. सभी को हंसाने वाले गोप का यूं जाना उनके फैंस के लिए कभी न भुलाने वाला पल था.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *