मुंबई. कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पर तंज कसा. रणवीर की लंबी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उन्हें ‘बेवकूफ आदमी’ कहा और ‘अच्छा बनने का नाटक’ बंद करने को कहा. साथ ही, उन्होंने रणवीर को क्रिएटिविटी के लिए गर्भनिरोधक भी कहा. दरअसल, रणवीर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा था, “मुझे और मेरी टीम को बीयर बाइसेप्स और ‘द रणवीर शो’ को यहां तक लाने में 10 साल लगे.”
रणवीर अल्लाहवादिया ने ‘लैटेंट’ विवाद को लेकर लिखा, “और एक घटना में इसका बड़ा हिस्सा हिल गया. जब टीम ने मुझसे अगले कदम के लिए देखा, तो मुझे संत कबीर का दोहा याद आया: धीरे-धीरे रे मन, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय. यह याद दिलाने के लिए कि विकास में समय लगता है, और फिर से खड़ा होने में भी.”
रणवीर अल्लाहवादिया के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कामरा ने लिखा, “30 से ज्यादा कलाकारों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, को लैटेंट पर आने के लिए बुलाया था. पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को तुम्हारी बेवकूफी की वजह से नुकसान हुआ. शोज कैंसिल हुए, वेन्यूज ने हाथ खींच लिए, फैसले लिए गए, और तुम्हारी बेवकूफी की छाया आज भी कॉमेडियंस की जिंदगी मुश्किल बना रही है. तुम्हें तो यह समझने की भी फुर्सत नहीं थी कि दूसरी तरफ क्या हो रहा है.”
कुणाल कामरा ने अच्छा बनने का नाटक बंद करने के लिए कहा
कुणाल कामरा ने आगे लिखा,”अच्छा बनने का नाटक बंद करो, जो तुम हो ही नहीं. अपने चेक लो, नजरें झुका लो और बहुत शर्मिंदा हो जाओ. तुम क्रिएटिविटी के लिए गर्भनिरोधक हो, इसे भुनाना बंद करो और वही करो जिसमें तुम माहिर हो—फ्रॉडकास्टिंग और क्लाउट चेजिंग के जरिए समाज में बदलाव की राह में रुकावट बनना…”
क्या है इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद
बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया 2025 में एक बड़े विवाद में फंस गए थे, जब ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिससे सबका ध्यान उनकी ओर गया. उन्होंने पूछा था, “क्या आप अपनी जिंदगी के बाकी दिनों तक हर रोज अपने पेरेंट्स को सेक्स करते देखना चाहेंगे या फिर एक बार टोक कर उन्हें हमेशा के लिए रोकना चाहेंगे?” पैनल में मौजूद अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी ने इस कमेंट पर हंस दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हुआ और रणवीर व शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुईं. विवाद बढ़ने के बाद रणवीर को लिखित माफी मांगनी पड़ी.
Leave a Reply