Tuesday, 21 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘तुम मुस्लिम नहीं हो, नाम से खान हटा दो’, हिंदू से शादी पर ट्रोल हो रहीं सारा खान, ‘लक्ष्मण’ की बहू का फूटा गुस्सा


Last Updated:

एक्ट्रेस सारा खान ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड कृष्ण पाठक संग शादी की. कृष्ण पाठक रामानंद सागर की रामायण से लोकप्रिय हुए एक्टर सुनील लहरी के बेटे हैं. सुनील लहरी ने रामायण में लक्ष्मण का किरदार अदा किया था. कपल ने हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के रीति-रिवाज से शादी की थी. एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर भर और गले में मंगलसूत्र पहन सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं जिसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया गया.

नई दिल्ली. सारा खान और कृष्ण पाठक की शादी को काफी समय हो गया है. बीते कई महीनों से कपल अपनी शादी की फोटोज सेयर कर रहा है. दोनों अक्सर एक-साथ कपल फोटोज शेयर करते हैं, लेकिन ये ट्रोलिंग का सिलसिला अभी तक नहीं रुका है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

हाल ही में सारा खान के पोस्ट पर यूजर ने एक नफरती कमेंट करते हुए कपल को फिर से ट्रोल किया. सारा खान ने इस ट्रोलिंग का जमकर सामना किया और मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरी सेक्शन में उस मैसेज का स्क्रीनशॉट अपलोड किया, जिसमें उनकी निजी जिंदगी के फैसलों को लेकर नफरत और जजमेंट भरा हुआ था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरी सेक्शन में उस मैसेज का स्क्रीनशॉट अपलोड किया, जिसमें उनकी निजी जिंदगी के फैसलों को लेकर धार्मिक असहिष्णुता और जजमेंट भरा हुआ था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक यूजर ने ‘बिदाई’ फेम सारा के धर्म के बाहर शादी करने के फैसले पर सवाल उठाया. सारा ने उस मैसेज को रीशेयर करते हुए कैप्शन में अपनी निराशा जाहिर की और बताया कि ऐसी नेगेटिविटी से वो कितना परेशान होती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

उन्होंने अपने जवाब में थोड़ी व्यंग्यात्मकता भी दिखाई, लेकिन असली संदेश था कि सोशल मीडिया पर फैल रही बेवजह की नफरत को उजागर किया जाए. इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘पूरी दुनिया में तुम्हें शादी के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? बहुत निराशाजनक. अपने नाम से ‘खान’ हटा दो. अब तुम मुस्लिम नहीं हो’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा कि अगर किसी को उनके फैसले से इतनी निराशा हो रही है, तो वो उसी निराश से मर जाएं. एक्ट्रेस ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देते हुए तंज कसा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा ने पिछले साल दिसंबर में कृष्ण पाठक से शादी की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर शादी के कुछ खास पल शेयर किए थे. ये एक्ट्रेस सारा खान की दूसरी शादी है. इससे पहले एक्ट्रेस ने अली मर्चेंट से शादी की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा खान और अली मर्चेंट एक समय पर टीवी का जाना-माना नाम थे. दोनों ने पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस के सेट पर शादी कर ली थी. दोनों की मुलाकात शो के दौरान हुई थी और फिर शो पर ही उन्होंने निकाह कर लिया था. हालांकि बिग बॉस के साथ ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *