Tuesday, 21 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले ही कर ली तगड़ी कमाई, 250 करोड़ में डील हुई पक्की!


Last Updated:

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है. हीरो का जबरदस्त स्टारडम का असर है कि एक बड़े डिस्ट्रीब्यूशन हाउस ने इस फिल्म के ऑल-इंडिया थियेट्रिकल राइट्स 250 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीद लिए हैं. इसे साल की सबसे बड़ी डील्स में से एक माना जा रहा है. क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से होना है, लेकिन इस मेगा डील ने साबित कर दिया है कि घरेलू बाजार में इसे लेकर कितना जबरदस्त क्रेज है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘किंग’ इस समय भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. करीब 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ तैयार हो रही इस एक्शन फिल्म में सितारों की फौज नजर आने वाली है. खास बात है कि इस मूवी से शाहरुख तीन साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं.

फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कुछ महीने पहले ही किया जा चुका है और इसे लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. अब किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी डील फाइनल हुई है. पेन मरुधर ने इस फिल्म के ऑल-इंडिया थियेट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीद लिए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान का बॉक्स ऑफिस पर जो रुतबा है, उसे देखते हुए इस साल की यह सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है. ट्रेड सोर्स ने बताया कि पेन मरुधर और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज का रिश्ता काफी पुराना और भरोसेमंद रहा है. इससे पहले भी यह डिस्ट्रीब्यूशन हाउस ‘जवान’, ‘डंकी’, ‘जीरो’, ‘बदला’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों तक पहुंचा चुका है.

इस बड़ी डील ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है और ‘किंग’ को लेकर जो माहौल बना है, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचने को तैयार है. क्रिसमस के फेस्टिव सीजन में रिलीज हो रही ‘किंग’ की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी भिड़ंत हॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों से होने जा रही है. ‘किंग’ के साथ ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, ‘ड्यून 3’ और ‘जुमांजी’ जैसी फिल्में भी पर्दे पर दस्तक देंगी.

ट्रेड सोर्स के मुताबिक, ‘शाहरुख खान इस कड़े मुकाबले को देखते हुए एक ऐसे दमदार डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तलाश में थे, जो इतनी बड़ी टक्कर के बीच फिल्म को सही दिशा दे सके. किंग खान की प्लानिंग दिसंबर के महीने में इस फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में बेहद बड़े स्तर पर रिलीज करने की है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि हॉलीवुड के इन बड़ी फिल्मों के सामने शाहरुख खान का जादू बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाता है. इस मेगा-बजट फिल्म के लिए दर्शकों का इंतजार क्रिसमस 2026 के वीकेंड पर खत्म होगा, जब यह सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर दस्तक देगी.

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ दी थी. इस सुपरहिट जोड़ी के दोबारा साथ आने से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है. ‘पठान’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब फैंस को उम्मीद है कि सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर शाहरुख को पर्दे पर उसी जबरदस्त अंदाज में पेश करेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *