Saturday, 18 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे’, तलाक के बाद एक्स पति की मौत से टूटीं शुभांगी अत्रे


Last Updated:

‘भाबी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. तलाक के बाद पूर्व पति के निधन ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है. हाल ही में उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया, जिसमें पुराने रिश्ते की गहराई साफ झलकती है. उनके शब्द बताते हैं कि भले ही जिंदगी ने दोनों को अलग रास्तों पर ला खड़ा किया, लेकिन भावनाएं आज भी कहीं न कहीं जिंदा हैं. इस इमोशनल पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

'तुम मेरे सच्चे प्यार थे', तलाक के बाद एक्स पति की मौत से टूटीं शुभांगी अत्रे Zoom

शुभांगी अत्रे का पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. पॉपुलर सिटकॉम ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सबके दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं. अपने सीरियल के साथ अभिनेत्री पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहीं. पति के साथ चल रहे विवाद के बाद उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन बीते साल 2025 में तलाक के कुछ महीनों बाद ही पीयूष का निधन हो गया. अब शुभांगी ने अपने पूर्व पति को याद किया है और उन्हें ही अपना सच्चा प्यार बताया.

शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर पूर्व पति पीयूष के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों का काफी यंग दिख रहे हैं. पुरानी फोटो के साथ शुभांगी ने पुरानी और अच्छी यादों को भी शेयर किया है. उन्होंने पूर्व पति को ही अपना सच्चा प्यार बताया है. अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘पीयूष, तुम्हारी बहुत याद आती है, भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्ते पर ले गई, लेकिन हमारे रिश्ते कभी मिट नहीं पाए, बल्कि ये हर दिन मेरे दिल में गहराई से बसे रहते हैं. कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, बस उनका रूप बदल जाता है और हमारा रिश्ता भी उनमें से एक है.

शुभांगी अत्रे ने इंस्टा स्टोरी पर ये पोस्ट किया है.

शुभांगी ने पीयूष को अपना सच्चा प्यार और बुरे समय की सबसे बड़ी ताकत भी बताया. अभिनेत्री ने अपनी बेटी आशी का जिक्र किया, जो अपने पिता को बहुत मिस करती है. उन्होंने लिखा, ‘तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे. तुम्हारी यादें मेरी ताकत हैं, तुम्हारी मौजूदगी आज भी मुझे इस तरह घेरे रहती है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. प्लीज मुझ पर और आशी पर अपनी कृपा बनाए रखना. जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे.’

पीयूष की मौत साल 2025 में अप्रैल के महीने में लिवर की गंभीर बीमारी के कारण हुई थी. मौत से कुछ महीनों पहले ही दोनों का तलाक हो गया था. अभिनेत्री के मुताबिक, पीयूष शराब की लत का शिकार हो गए थे और यही वजह थी कि न चाहते हुए भी दोनों को अलग होना पड़ा. अभिनेत्री की शादी साल 2003 में हुई थी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *