Last Updated:
10 एपिसोड वाली वो भारतीय सीरीज जिसने क्राइम थ्रिलर से हटकर एक अलग तरीके का कंटेंट पेश किया था. बिना क्राइम और एक्शन के ही इस सीरीज ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा और सस्पेंस ऐसा कि आप पलक भी नहीं छपका पाएंगे. ये वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ है.
नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ ने दर्शकों को ऐसे बांधे रखा था कि अगर एक बार आपने ये शो देखना शुरू किया तो आप बिना खत्म किए अपनी कुर्सी नहीं उठ पाएंगे. सिर्फ एक क्राइम-ड्रामा नहीं थी, बल्कि यह भारतीय स्टोरीटेलिंग का एक नया बेंचमार्क बनकर सामने आई. इस सीरीज ने एक्टर प्रतीक गांधी की किस्मत चमका दी थी.
प्रतीक गांधी ने ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में लीड हर्षद मेहता का किरदार अदा किया था. सीरीज से पहले प्रतीक गांधी थिएटर और गुजराती सिनेमा में सक्रिय थे. वो गुजराती थिएटर का जाना-माना नाम बन गए थे, लेकिन नेशनल लेवल पर उनकी पहचान सीमित थी.
‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ प्रतीक गांधी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इसमें उनके रोल ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई. ‘स्कैम 1992’ में उन्होंने स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया था. हर्षद मेहता एक ऐसा शख्स जो साधारण पृष्ठभूमि से उठकर ‘बिग बुल’ बनता है और फिर उसी तेजी से गिरता भी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण बने प्रतीक गांधी. उन्होंने हर्षद मेहता के किरदार को इतनी बारीकी और आत्मविश्वास के साथ निभाया कि वह दर्शकों के दिलों में बस गए. उनका डायलॉग ‘रिस्क है तो इश्क है’ आज भी पॉपुलर है.
हंसल मेहता और जय मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी पत्रकार देबाशीष बसु और सुचेता दलाल की किताब ‘द स्कैम’ पर आधारित है. 1992 के शेयर बाजार घोटाले पर बनी यह कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसने सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर खुद को ‘बिग बुल’ बना लिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम pratikgandhiofficial)
सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट और गहराई से किया गया रिसर्च है, जिसने 90 के दशक के माहौल को जीवंत कर दिया. आईएमडीबी पर इसे 9.3/10 की शानदार रेटिंग मिली, जो इसे भारतीय वेब कंटेंट के टॉप शो में शामिल करती है. इसके स्क्रीनप्ले, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी की भी खूब तारीफ हुई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम pratikgandhiofficial)
इस सीरीज ने प्रतीक गांधी को हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता दिलाई. फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया. सोशल मीडिया के जरिए भी वो ट्रेंड में बने रहे और हिंदी फिल्मों में उनके करियर ने यहां से नई दिशा पकड़ी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम pratikgandhiofficial)
अगर लोकप्रियता की बात करें को हंसल मेहता की स्कैम 1992 ने रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को टक्कर दे दी. महाभारत की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है जबकि रामायण की रेटिंग 9 है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम pratikgandhiofficial)
Leave a Reply