Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

धुरंधर 2 के ट्रेलर में छिपे हैं 5 सीक्रेट्स, हौंसला-ईंधन-बदला का क्या है मतलब, बार-बार देखा, नहीं आया समझ में


Last Updated:

Dhurandhar 2 trailer : धरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर को पिछले दो दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी.
धुरंधर 2 की धमाकेदार एडवांस बुकिंग जारी है. अब तक 18 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. ट्रेलर में 3 ऐसे शब्द हैं जो फिल्म की पूरी कहानी को प्रदर्शित करते हैं. जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, दर्शक कयास लगा रहे हैं. धुरंधर 2 में जसकीरत सिंह रंगी के कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस किया गया है. ट्रेलर से यह भी साफ हो गया है कि हमजा ही जसकीरत सिंह रंगी है लेकिन उसकी पिछली जिंदगी क्या है, इस बारे में धुरंधर मूवी में बहुत ज्यादा नहीं बताया गया. बस एक दो जगह पर फ्लैश के जरिये उसकी पिछली जिंदगी की झलक दिखाई गई. धुरंधर 2 के ट्रेलर में ऐसे कई हिंट छिपे हैं जो आपने मिस कर दिए होंगे. हौसला-ईंधन-बदला का मतलब क्या है, आइये जानते हैं…..

धुरंधर 2 के ट्रेलर को देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि हमजा ही जसकीरत सिंह रंगी है. वह सेना में था. उसके परिवार के साथ कुछ ऐसा होता है जिससे वह खतरनाक कदम उठाने को मजबूर हो जाता है. धुरंधर में जसकीरत सिंह रंगी की कहानी एक कदम आगे की थी, उसकी पिछली जिंदगी का राज हमें धुरंधर 2 में दिखाई देगा. वह धुरंधर ऑपरेशन का प्रमुख सदस्य है. धुरंधर पार्ट 2 में जसकीरत ने पाकिस्तान में रहमान डकैत की मौत के बाद क्या किया तो दिखाया ही जाएगा, उसने अपनी पास्ट लाइफ में कैसे बदला लिया, यह भी दिखाया जाएगा.

जसकीरत सिंह रंगी की जब ट्रेलर में पहली झलक दिखाई देती है तो उसके पीछे एक चक्र सा घूमता हुआ दिखाई देता है. साफ पता चलता है कि उसने अपने पिता-मां-बहन के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए यह सब किया. यह भी संकेत मिलते हैं कि जसकीरत सेना में जवान था. उसने परिवार के साथ हुई ज्यादती का बदला लेने क लिए जब हथियार उठाए तो फेस्टिव माहौल था. बैशाखी के त्योहार जैसा माहौल लगता है. ट्रेलर के एक शॉट में जसकीरत को कांपते हुए दिखाया गया है जिससे साफ पता चलता है कि उसने जो कुछ किया, वो सब गुस्से-आवेग में आकर हुआ.

जसकीरत जिनसे बदला ले रहा है, उन्होंने उसकी फैमिली को नुकसान पहुंचाया. धुरंधर में दिखाया गया था कि उसके पिता की हत्या कर देते हैं. उसकी मां का चेहरा भी एक दो बार दिखाया जाता है. माना जाता है कि उसकी मां अभी जिंदा है लेकिन उसकी बहन हरलीन रंगी के साथ ज्यादती हुई. हरलीन को मूवी के लास्ट में क्रेडिट भी दिया गया है. यह भी माना जा रहा है कि उसके पिता की डेथ 1984 के सिख दंगों के दौरान हुई. उसने अपनी आंखों के सामने परिवार के साथ हुए अत्याचार को देखा हो. सेना में शामिल होने के बाद वो घर लौटा और फिर खूनी बदले को अंजाम दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धुरंधर मूवी के क्रेडिट्स में हैप्पी पीएचडी (अमनदीप सिंह) का नाम भी देखने को मिलता है. हैप्पी पीएचडी केएलएफ खालिस्तान लिब्ररेशन फ्रंट से जुड़ा रहा है. धुरंधर मूवी में हैप्पी पीएचडी का कैरेक्टर नहीं दिखाई देता. माना जा रहा है कि इसका कनेक्शन जसकीरत सिंह के पास्ट से है. यह भी माना जा रहा है कि जसकीरत सिंह के पिता से खालिस्तान लिब्ररेशन फ्रंट का झगड़ा हुआ हो.

धुरंधर मूवी के क्रेडिट्स में एक नाम हरलीन रंगी (हितिका बाली) का भी है. माना जा रहा है कि हरलीन ही जसकीरत की बहन थी. माना जा रहा है कि जसकीरत को सजा हुई. जब अजय सान्याल उससे मिलते हैं, तो वह पहली ही लाइन बोलते हैं कि ‘घायल हो, इसलिए घातक हो’. अजय सान्याल ही उसे ‘धुरंधर’ प्रोजेक्ट सौंपते हैं. ट्रेलर में यह भी साफ दिखाई देता है कि जब वो अपने परिवार के साथ हुई ज्यादती का बदला लेता है तो उसकी उम्र बहुत कम है लेकिन जब वो जेल से निकलता है और ट्रेनिंग लेता है तो उसके चेहरे के हाव-भाव कुछ अलग हैं.

जसकीरत को जासूसी की ट्रेनिंग दी गई थी. क्रेडिट्स में उर्दू, हिस्ट्री और ड्रामा टीचर के नाम हैं. रहमान डकैत के बेटे की मौत, रहमान डकैत की मौत के बाद हमजा जो ड्रामा करता है, फेक इमोशंस दिखाता है, एलना को प्यार में फंसाता है, वो इसी ट्रेनिंग की वजह से कर पाया था.

धुरंधर 2 में रेड कलर में खून-खराबा दिखाया जाता है. यह सब जानबूझकर दिखाया गया है. फिल्म की बेसिक थीम ही रिवेंज की है. धुरंधर में जब-जब हमजा रिवेंज लेता है, रेड कलर की थीम दिखाई जाती है. फिल्म की शुरुआत ल्यारी में रहमान डकैत के पोस्टर को जलते हुए पोस्टर से होती है. वहीं पर अरशद पप्पू खड़ा है. यानी रहमान डकैत की मौत के बाद वो ल्यारी पर कब्जा करने की कोशिश करता है. उजैर बलोच-हमजा और गैंगस्टर हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू के बीच गैंगवार रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद शुरू हुई. असल जिंदगी में 2013 में उजैर बलोच-बाबा लाडला ने अरशद पप्पू और उसके भाई का सिर काटकर उसके साथ ल्यारी की गलियों में फुटबॉल खेला था.

धुरंधर 2 के ट्रेलर से साफ है कि हमजा और रिजवान दोनों ही जासूस थे. एक ने रहमान डकैत की गैंग ज्वाइन की और दूसरा अरशद पप्पू का खास बन गया. इन दोनों की मौत के बाद दोनों ल्यारी के किंग बन गए. धुरंधर 2 में चौधरी असलम की मौत भी दिखाई गई है. चौधरी असलम ने ही रहमान डकैत का एनकाउंर 9 अगस्त 2009 को कराची में किया था. सफेद पठानी कुर्ता और हाथ में सिगरेट लिए चौधरी असलम का खौफ था. जनवरी 2014 में असलम चौधरी को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर मारा गया था. उनकी कार में विस्फोट हुआ था. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. टीटीपी के लड़ाकों के मारे जाने का बदला था.

धुरंधर 2 में जसकीरत और हमजा के शॉट्स पैरलल दिखाए गए हैं. डायरेक्टर की ओर से यह दिखाने की साफ कोशिश है कि जसकीरत पाकिस्तान में अपनी ट्रेनिंग को फॉलो कर रहा है. हमजा के लिए एलीना सिर्फ एक मोहरा थी. एलीना को जब यह पता चलता है तो वह उस पर गन तान देती है. ट्रेलर में अजय सान्याल का कैरेक्टर ‘हौसला, ईंधन, बदला’ बोलते हुए दिखाया जाता है. पहले पार्ट में ‘नजर और सब्र’ दो शब्दों पर जोर था. यानी हमजा को सही मौके का इंतजार करना था. पार्ट में हमजा के पास बहुत सी पॉवर है. अब उसके मिशन के तीन पहलू ‘हौसला, ईंधन, बदला’ हैं. हौसला यानी उसे कभी हिम्मत नहीं हारनी है. उसे अपनी इमोशन एनर्जी को ऐसे ही फ्यूल (ईंधन) की तरह यूज करना है. यह नहीं भूलना है कि वो भारत के लिए ‘बदला’ ले रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *