Last Updated:
पान मसाला विज्ञापन मामले में सलमान खान को बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग-II द्वारा जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है. जस्टिस अनूप सिंघी की बेंच ने याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया. कोर्ट के आदेश के चलते अब सलमान को 13 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने की जरूरत नहीं है. पहले यह तारीख अंतिम मौका मानी जा रही थी और गैरहाजिरी पर गिरफ्तारी वारंट की चेतावनी भी दी गई थी. फिलहाल, हाईकोर्ट के फैसले से उन्हें अस्थायी राहत मिल गई है.

सलमान खान को पान मसाला केस में बड़ी राहत मिली है.
नई दिल्ली. पान मसाला के भ्रामक ऐड मामले में सलमान खान को बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने राहत की सांस ली है. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग NCDRC (नेशनल कंस्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमिशन) ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर फिलहाल रोक लगा दी है. आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी फाइल मंगाने का निर्देश दिया है, ताकि सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा सके.
यह मामला कंस्यूमर प्रोटेक्शन राइट, 2019 की धारा 72 के तहत चल रही कार्यवाही से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर भ्रामक विज्ञापन का मुद्दा उठाया गया था. 2 जज की बेंच इस केस की सुनवाई कर रही थी जिसमें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एपी साहि और सदस्य भारतकुमार पांडे शामिल हैं.
सलमान खान को नहीं जाना पड़ेगा जेल
आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक विवादित आदेशों के तहत कोई भी आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसके साथ ही, जिला आयोग द्वारा जारी किसी भी वारंट की कानूनी कार्यवाही भी अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी. शिकायतकर्ता अधिवक्ता योगेंद्र सिंह बडियाल को नोटिस जारी किया गया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल, 2026 को तय की गई है.
टली सलमान खान की फिल्म की रिलीज
अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. चित्रांगदा सिंह के साथ सलमान खान की फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म अगस्त में आएगी.
इसके साथ ही सलमान खान साउथ में कदम रखने जा रहे हैं. कुछ समय पहले ही एक्टर ने दिल राजू के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया. ये एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी. सलमान के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में लीड रोल अदा करेंगी.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Leave a Reply