Last Updated:
फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी बेबाकी से एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को ‘प्रोपेगेंडा’ बताने वालों को आड़े हाथों लिया है. संदीप रेड्डी ने ‘धुरंधर 2’ को सपोर्ट करते हुए आलोचना करने वालों को सिलेक्टिव आउटरेज का आईना दिखाया. फिल्म देखने के बाद वांगा ने न केवल इसके सीक्वल की तारीफ की, बल्कि डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह के काम को भी सराहा.

‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म के रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. फिल्म ने 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब इतनी सक्सेस के बाद फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है और फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक बातें भी सुनाई हैं.
संदीप वांगा रेड्डी ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राइटर्स और एक्टर्स ने प्रचार के दम पर अपना करियर बनाया, और फिल्म इंडस्ट्री चुपचाप बैठी रही. अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को उदारवादी नहीं कह सकते. पता नहीं कब से सच को प्रचार का नाम दिया जाने लगा. अजीब समय है.’
Writers & actors built careers on propaganda, and the industry stayed quiet like cats. Now the same clan mock Dhurandhar. You don’t get to call yourself liberal if your first instinct is to Mock.
Don’t know when truth started getting labeled as propaganda…… strange times.…
Leave a Reply