Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

फैमिली विवाद के बीच पिता बने अनुराग डोभाल, पत्नी ऋतिका चौहान ने दी खुशखबरी- ‘हमारा अनमोल गिफ्ट’


Last Updated:

निजी विवाद के बीच मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं. यूट्यूबर की पत्नी ऋतिका चौहान ने 27 मार्च 2026 को बच्चे का दुनिया में स्वागत किया. ऋतिका ने खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन अनुराग को टैग नहीं किया और न ही अनुराग ने पिता बनने की कोई जानकारी दी. यह हालात उनके पारिवारिक रिश्तों में आई दरार को बयां करते हैं. अनुराग डोभाल अपने परिवार पर आरोप लगाने और सड़क हादसे की चोटों से जूझ रहे हैं, वहीं ऋतिका रोशन ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए परिवार का बचाव किया.

ख़बरें फटाफट

फैमिली विवाद के बीच पिता बने अनुराग डोभाल, पत्नी ऋतिका चौहान ने दी खुशखबरीZoom

अनुराग डोभाल की जिंदगी विवादों से घिरी हुई है. (फोटो साभार: Instagram@ritika_dobhal_)

नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक तो दी है, लेकिन यह खुशी का मौका पारिवारिक कड़वाहटों की वजह से चर्चा में है. अनुराग ढोभाल की पत्नी ऋतिका चौहान ने राम नवमी के शुभ अवसर पर एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है. ऋतिका ने सोशल मीडिया पर बच्चे के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए इसे भगवान का ‘सबसे कीमती तोहफा’ बताया और बर्थ डेट 27 मार्च 2026 शेयर की. हालांकि, खुशी के मौके पर भी पति-पत्नी के बीच की दूरियां साफ नजर आईं. ऋतिका ने अपनी पोस्ट में न तो अनुराग को टैग किया और न ही अनुराग ने अब तक पिता बनने की कोई जानकारी दी. यह खामोशी उन खबरों को हवा दे रही है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में बड़ी दरार आ चुकी है.

अनुराग ऐसे वक्त में पिता बने हैं, जब वे अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले अपने ही माता-पिता और भाई पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाकर सबको चौंका दिया था. केस तब और पेचीदा हो गया, जब अनुराग दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्सीडेंट के बाद अनुराग रिकवरी के लिए अपने एक दोस्त के फार्महाउस चले गए हैं, जबकि ऋतिका उनके साथ नहीं रह रही थीं. अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी चोटों के बारे में तो बता रहे हैं, लेकिन अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर चुप्पी कई अनसुलझे सवाल छोड़ रही है.

(फोटो साभार: Instagram@ritika_chauhan_17_7)

ससुरालवालों का किया बचाव
दूसरी ओर, ऋतिका चौहान ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ससुरालवालों का बचाव किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखते हुए अनुराग द्वारा परिवार पर लगाए गए आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया. ऋतिका का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि वह इंफ्लुएंसर नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उनकी कोई कहानी या आवाज नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने बच्चे की मासूमियत और परिवार की शांति के लिए किसी भी तरह की निगेटिविटी को बर्दाश्त नहीं करेंगी. ऋतिका चौहान ने यह भी संकेत दिया है कि वह जल्द ही पूरी सच्चाई सबके सामने रखेंगी. फिलहाल, जहां एक तरफ अनुराग अपनी चोटों से जूझ रहे हैं, वहीं ऋतिका अपने जीवन के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत अकेले ही करती नजर आ रही हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *