Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘यह बेहद शर्म की बात है’, ऑस्कर में धर्मेंद्र का जिक्र न होने पर भड़की हेमा मालिनी, बोलीं- उन्हें नजरअंदाज किया गया


Last Updated:

ऑस्कर में इडंस्ट्री के जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया. इस बात का बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को बहुत बुरा लगा है. एक्ट्रेस का कहना है कि ये बेहद शर्म की बात है. ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज किया गया, जिन्होंने इंडस्ट्री में इतना काम किया.

‘ये शर्म की बात है', ऑस्कर में धर्मेंद्र का जिक्र न होने पर भड़की हेमा मालिनीZoom

वायरल हो रहा हेमा का बयान

नई दिल्ली. 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया. इवेंट में एक खास सेगमेंट ‘इन मेमोरियम’ भी रखा गया, जिसमें बीते साल जिन कलाकारों, फिल्ममेकर्स और तकनीशियनों का निधन हुआ उनको श्रद्धांजलि भी दी गई. लेकिन धर्मेंद्र का नाम नहीं लिया गया. इस पर हेमा मालिनी काफी गुस्सा हो गई हैं.

धर्मेंद्र को लेकर कही बड़ी बात

हाल ही में हेमा मालिनी एक एक इंटरव्यू में कहा, ‘ यह बहुत ही शर्म की बात है. इस तरह उन्हें नजर अंदाज किया गया, जो दुनिया के कई हिस्सों में लोगों के लिए बहुत मायने रखते थे. उन्हें हर जगह लोग प्यार करते हैं और उन्हें पहचानते हैं. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र को अवॉर्ड्स की कभी कोई परवाह नहीं थी. उन्हें ऑस्कर की भी जरूरत नहीं थी. वो इन चीजों के बारे में सोचते ही नहीं थे. हम दोनों ही अपने काम से मिले फैंस और देश से मिले से खुश थे.

उन्हें कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड नहीं मिला

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि कई बार अच्छे काम के बावजूद कलाकारों को सम्मान नहीं मिल पाता. उन्होंने कहा कि ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग के बाद भी कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मिला. लेकिन इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. इस साल ऑस्कर का ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट काफी लंबा रहा.उन्होंने इस साल इसे बहुत ही अलग तरीके से पेश किया था. इस सेगमेंट में कुछ खास लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.

बता दें कि हेमा मालिनी ने भी अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर में धर्मेंद्र के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी तो एक दौर में काफी हिट मानी जाती थी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *