Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस लुटा रहे दिल खोलकर प्यार


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इस खास मौके से पहले कपल ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में दोनों की खुशी और बेबी के आने का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, पत्नी लिन संग शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूटZoom

वायरल हो रही फोटोज

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी फोटोशूट कराया. इस शूट में उनकी खुशी, रोमांस और भावनाओं की झलक दिखाई दे रही है. रणदीप ने खुद ये फोटोज शेयर की है. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस के साथ इन खूबसूरत पल को को साझा कर खुशी जाहिर की है.

वायरल हो रहा रणदीप का पोस्ट

इन फोटोज में रणदीप और लिन बेहद खुश नजर आ रहे हैं. फोटोशूट में दोनों का लुक काफी सिंपल और क्लासी दिखाई देता है. रणदीप ब्राउन कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि लिन लैशराम वाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं. कुछ तस्वीरों में रणदीप लिन के बेबी बंप पर प्यार से हाथ रखे हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *