Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

राघव चड्ढा ने अपने घर पर की संजय दत्त से मुलाकात, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट, मांगी सलामती की दुआ


Last Updated:

लगातार चर्चा में चल रहे राघव चड्ढा ने ‘धुरंधर’ एक्टर संजय दत्त के साथ वाली तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने संजय को बेहतरीन एक्टर बताया और उनकी सलामती की दुआ मांगी. उन्होंने संजय को सभी जानने वालों में से सबसे अच्छा बताया. यह मुलाकात राघव के घर पर हुई थी.

ख़बरें फटाफट

राघव ने अपने घर पर की संजय से मुलाकात, अनदेखी फोटोज शेयर कर लिखा नोटZoom

राघव चड्ढा और संजय दत्त बातचीत करते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @raghavchadha88)

नई दिल्ली. परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों चर्चा में हैं. हाल में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के उपनेता के पद से हटा दिया. इसके बाद से राघव लाइम लाइट बटोरे हुए हैं. इस बीच उन्होंने दिग्गज एक्टर संजय दत्त के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. खास बात यह है कि यह मुलाकात ऐसे समय में सामने आई है, जब फिल्म ‘धुरंधर’ और उसकी सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर काफी एक्साइटेड है.

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में संजय दत्त ने राघव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है.

राघव चड्ढा का संजय दत्त के लिए पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तीसरी तस्वीर में दोनों बोनफायर के सामने कुर्सियों पर बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ राघव चड्ढा संजय दत्त की तारीफ करते हुए लिखा, “कुछ समय पहले, मुझे अपने घर पर संजय दत्त को होस्ट करने का मौका मिला, जो मेरे जानने वालों में से सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं.” उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म के लिए मिल रहे प्यार पर खुशी जताई.

राघव चड्ढा ने मांगी संजय दत्त के लिए दुआ

राघव चड्ढा ने आगे लिखा, “आपको ‘धुरंधर’ के लिए इतना प्यार मिलता देखकर अच्छा लग रहा है. आपको ऑरा वैसा ही रहता है और हर दौर में लोगों की आपके लिए तारीफ भी वैसी ही रहती है. इस प्यार के आप पूरी तरह हकदार हैं. मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं.”

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया था. जबकि ईद के मौके पर रिलीज हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधरः द रिवेंज’ सिर्फ भारत में ही 1200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जबिक ग्लोबल कलेक्शन 1600 करोड़ से ज्यादा का हो गया है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *