Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

शाहरुख खान की हीरोइन, टीवी शो से घर-घर हुईं मशहूर, 1 फिल्म ने बना दिया रातोंरात स्टार


Last Updated:

एक्ट्रेस ने ‘सुरभि’ जैसे पॉपुलर शो से पहचान बनाई, लेकिन 1994 की फिल्म में ‘पूजा’ के रोल ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इस फिल्म ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं. एक्टिंग के बाद हीरोइन ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और ‘त्रिभंगा’ जैसी फिल्म बनाई. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर से शादी की है. उन्होंने अपनी मुस्कान और शानदार शख्सियत से दर्शकों के दिलों में पक्की जगह बना ली है.

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की कुछ हीरोइनें वक्त के साथ धुंधली नहीं पड़ीं. लोग उन्हें सराहते रहते हैं. रेणुका शहाणे उन्हीं में से एक हैं. रेणुका शहाणे का नाम आते ही जेहन में एक सादगी भरा चेहरा और वो मशहूर ‘दीदी’ वाला किरदार आ जाता है. हालांकि, उन्होंने अपने करियर में ढेर सारे टीवी शोज और फिल्में की हैं, लेकिन एक खास फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा ही बदल दी और उन्हें रातों-रात घर-घर की पसंद बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)

रेणुका का जन्म मुंबई के एक पढ़े-लिखे मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता भारतीय नौसेना में ऑफिसर थे और मां शांता गोखले कला और थिएटर की दुनिया का बड़ा नाम रही हैं. बचपन से ही घर में पढ़ाई और कला का बेहतरीन माहौल तो था, पर निजी जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव भी रहे. उनके माता-पिता के अलग होने का असर उनके बचपन पर पड़ा, फिर भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की. (फोटो साभार: Instagram@renukash710)

एक्टिंग की दुनिया में रेणुका का सफर मराठी फिल्म ‘हाच सुनबाईचा भाऊ’ से शुरू हुआ था. लेकिन असल पहचान उन्हें छोटे पर्दे से मिली. दूरदर्शन के मशहूर शो ‘सुरभि’ में जब वे एंकर के तौर पर नजर आईं, तो उनकी सादगी और बात करने के सलीके ने सबका दिल जीत लिया. उस दौर में जब टीवी पर गिने-चुने चैनल थे, रेणुका का चेहरा हर भारतीय घर की पहचान बन चुका था. (फोटो साभार: Instagram@renukash710)

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1994 में रेणुका के करियर का सबसे बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ आया. सूरज बड़जत्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में उन्हें ‘पूजा’ का रोल मिला. सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारों के बीच भी रेणुका ने अपनी एक अलग जगह बनाई. एक आदर्श बहू और प्यारी बहन के रूप में उनकी परफॉरमेंस इतनी दमदार थी कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी उसी रूप में देखने लगे. फिल्म में उनके किरदार की मौत वाले सीन ने तो पूरे देश को रुला दिया था. (फोटो साभार: Instagram@renukash710)

फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद रेणुका के पास ऑफर्स की कतार लग गई. उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. मराठी फिल्म ‘अबोली’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. रेणुका सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने ‘त्रिभंगा’ जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन कर यह साबित कर दिया कि वे पर्दे के पीछे भी उतनी ही माहिर हैं. (फोटो साभार: Instagram@renukash710)

रेणुका की निजी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं है. रेणुका की मुलाकात मशहूर एक्टर आशुतोष राणा से डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. आशुतोष राणा की संजीदगी और रेणुका की सादगी का मेल कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. दोनों के स्वभाव में काफी अंतर था, फिर भी उनकी बॉन्डिंग बहुत मजबूत रही.(फोटो साभार: IMDb)

कपल ने साल 2001 में शादी कर ली. आज उनके दो बेटे हैं—शौर्यमन और सत्येंद्र. रेणुका और आशुतोष की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सुलझी हुई और सम्मानजनक जोड़ियों में गिना जाता है. रेणुका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए भी मशहूर हैं, जो उनकी शख्सियत के एक और मजबूत पहलू को दिखाता है. (फोटो साभार: Instagram@renukash710)

आज भी जब ‘हम आपके हैं कौन’ टीवी पर आती है, तो लोग रेणुका शहाणे को उसी प्यार से देखते हैं. एक एक्ट्रेस, डायरेक्टर और एक बेहतरीन इंसान के रूप में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. रेणुका शहाणे आज भी अपनी उस प्यारी मुस्कान के साथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं.(फोटो साभार: Instagram@renukash710)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *