Last Updated:
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी पूर्व भाभी मुस्कान नैंसी जेम्स पर पलटवार करते हुए 2 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज कराया है. मुस्कान ने हंसिका और उनके भाई पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसे एक्ट्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया है. हंसिका का दावा है कि ये आरोप झूठे हैं और उनकी छवि बिगाड़ने के लिए लगाए गए हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई जल्द ही मुंबई की दिंडोशी सेशंस कोर्ट में शुरू होने वाली है.

हंसिका मोटवानी पर मुस्कान नैंसी ने लगाए थे गंभीर आरोप.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी पूर्व भाभी और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स के खिलाफ बड़ा लीगल एक्शन लिया है. उन्होंने मुंबई सेशंस कोर्ट में मुस्कान के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज कराया है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मुस्कान ने हंसिका मोटवानी और उनके भाई प्रशांत मोटवानी पर लगाए गए घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप थे.
हंसिका मोटवानी ने मुस्कान के आरोपों का किया खारिज
मुस्कान ने हंसिका और उनके भाई पर दर्ज कराई थी शिकायत
दूसरी तरफ, मुस्कान ने पहले हंसिका और उनके भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने मारपीट और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. मुस्कान का कहना था कि हंसिका उनके वैवाहिक जीवन में जरूरत से ज्यादा दखल देती थीं. हालांकि, हंसिका ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है.
2022 से अलग रह रहे मुस्कान नैंसी और प्रशांत मोटवानी
हंसिका के भाई प्रशांत और मुस्कान की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन 2022 से ही दोनों अलग रह रहे हैं. अब इस हाई-प्रोफाइल मानहानि केस की सुनवाई जल्द ही डिंडोशी सेशंस कोर्ट में होने वाली है. दूसरी तरफ, खुद हंसिका की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों काफी चर्चा में है. खबरों की मानें तो हंसिका अपने पति सोहेल कथूरिया से अलग हो चुकी हैं. दोनों ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट में बड़ी धूमधाम से शादी की थी.
हंसिका मोटवानी ने पति सोहेल से लिया तलाक
पिछले साल से ही इनके रिश्तों में खटास की खबरें आने लगी थीं. शक तब और गहरा गया जब हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम से सोहेल के साथ वाली कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए. हालांकि, इस अलगाव को लेकर हंसिका ने अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा. चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अलग होने के बदले सोहेल से किसी भी तरह के गुजारा भत्ते की मांग नहीं की.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Leave a Reply