Last Updated:
वनीता विजयकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी. इस फिल्म की कहानी को वनीता ने लिखा और लीड रोल भी उन्होंने खुद ही निभाया, जबकि उनकी बेटी जोविका विजयकुमार ने इसे प्रोड्यूस किया. फिल्म एक 40 वर्षीय आधुनिक महिला की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शर्तों पर जीवन जीने की कोशिश करती है. हालांकि, कमजोर स्क्रिप्ट के कारण इसे क्रिटिक्स से निगेटिव रिव्यूज मिले और दर्शकों ने भी इसे सिरे से नकार दिया, जिससे यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
नई दिल्ली. नई फिल्में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आना अब आम बात हो गई है. जो लोग थिएटर में फिल्म मिस कर देते हैं, वे इन प्लेटफॉर्म्स पर देखकर एंजॉय करते हैं. लेकिन एक नई फिल्म अब ओटीटी पर नहीं, बल्कि यूट्यूब पर आई है. यह फिल्म है वनीता विजयकुमार की, जिन्होंने इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी किया है. फिल्म का नाम है ‘मिसेज एंड मिस्टर’ (Mrs & Mr).
11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई यह तमिल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसे निगेटिव रिव्यूज मिले. वनीता विजयकुमार ने इस फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन के साथ-साथ लीड रोल भी निभाया है. इस प्रोजेक्ट को उनकी बेटी जोविका विजयकुमार ने प्रोड्यूस किया है. जोविका इससे पहले कमल हासन द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस तमिल के सातवें सीजन में नजर आई थीं.
‘मिसेज एंड मिस्टर’ फिल्म की कहानी एक 40 साल की मॉडर्न महिला विद्या अरुण की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस किरदार में वनीता नजर आई हैं. विद्या के कोई बच्चे नहीं हैं और समाज की तरफ से उस पर मां बनने का दबाव है. इसी दौरान वह खुद से सवाल करती है कि क्या उसे सच में मां बनना है या नहीं. फिल्म में उसकी इमोशनल स्ट्रगल्स को खास तौर पर दिखाया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उसके पति अरुण का रोल रॉबर्ट ने निभाया है. कहानी में इस किरदार को भी अहमियत दी गई है. शादी और बच्चों को लेकर कपल्स पर जो उम्मीदें होती हैं, उनका सामना वे कैसे करते हैं, यह फिल्म में दिखाया गया है. खासकर जब उम्र पेरेंटहुड के लिए एक फैक्टर बन जाती है, तब हालात कैसे बदलते हैं, यह फिल्म में अच्छे से दिखाया गया है. इसमें पर्सनल चॉइस और सोसाइटी के प्रेशर को लेकर कई सीन हैं. फिल्म की कुल लंबाई 141 मिनट है और इसे सेंसर से A सर्टिफिकेट मिला है.
फिल्म में वनीता और रॉबर्ट के अलावा शकीला, आरती गणेशकर, श्रीनिवासन, अंबिका, श्रीमान, अनु मोहन, फातिमा बाबू और गायत्री राम ने सपोर्टिंग रोल्स किए हैं. फिल्म का म्यूजिक श्रीकांत देवा ने दिया है. जोविका विजयकुमार के प्रोडक्शन में यह फिल्म एक इंडिपेंडेंट बैनर के तहत बनी है.
पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर इलैयाराजा ने वनीता विजयकुमार पर कानूनी केस दर्ज किया, जिससे यह फिल्म विवादों में आ गई. इलैयाराजा ने आरोप लगाया कि 1990 की फिल्म माइकल मदन कामा राजन के शिवरात्रि गाने का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है. इसे कॉपीराइट उल्लंघन बताते हुए इलैयाराजा की लीगल टीम ने चेन्नई हाईकोर्ट का रुख किया. खबर है कि उन्होंने फिल्म के साउंडट्रैक से गाना तुरंत हटाने की मांग की है.
सिनेमाघरों में मिसेज एंड मिस्टर फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण इसे ओटीटी राइट्स नहीं मिले. इसी वजह से मेकर्स ने Mrs & Mr को यूट्यूब पर फ्री में रिलीज कर दिया. माना जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक फिल्म पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
Leave a Reply