Last Updated:
1997 की एक हिट थ्रिलर के सेट पर रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान माहौल अचानक असहज हो गया. जैसे ही हीरो अपनी को-स्टार के करीब पहुंचा, उसके मुंह से आ रही तेज बदबू ने सीन पर फोकस करना मुश्किल कर दिया. स्थिति इतनी अजीब हो गई कि एक्टर खुद को रोक नहीं पाया और सीधे डायरेक्टर से शिकायत कर दी. सेट पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. यह किस्सा बाद में खुद एक्टर ने इंटरव्यू में साझा किया. कौन थी वो हसीना और कौन था वो हीरो जो परेशान हुआ चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सेट्स पर अक्सर रोमांस और ग्लैमर के पीछे ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो सुनकर ही दंग कर दे. साल 1997 की उस सुपरहिट साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर की शूटिंग के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब फिल्म का लीड हीरो अपनी हीरोइन के खिलाफ शिकायत लेकर डायरेक्टर के पास पहुंच गया. वजह? एक इंटिमेट रोमांटिक सीन. जैसे ही एक्टर एक्ट्रेस के करीब आया, उसके मुंह से इतनी भयानक बदबू आई कि तेज बदबू ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया. हालात ऐसे हो गए कि हीरो खुद को संभाल नहीं पाया और सीधे डायरेक्टर से शिकायत कर डाली. यह घटना उस दौर में काफी चर्चा में रही और बाद में खुद एक्टर ने इंटरव्यू में इसका खुलासा भी किया.
दरअसल, यह वाक्या 90 के दशक के आखिर में आई एक चर्चित थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान का है. उस समय यह फिल्म अपनी कहानी, म्यूजिक और स्टारकास्ट की वजह से सुर्खियों में थी. फिल्म में लीड रोल निभा रहे एक्टर उस समय इंडस्ट्री में तेजी से उभर रहे थे और उन्हें लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे. उनके साथ फिल्म में दो बड़ी एक्ट्रेस भी थीं, जो उस दौर की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती थीं.
किस्सा बॉलीवुड के हीरो से विलेन बनकर सुर्खियों में छाने वाले बॉबी देओल की है. 1990 के दशक के आखिर में उन्होंने ‘गुप्त’ और ‘सोल्जर’ जैसी सदाबहार फिल्में दी. उन्होंने प्रीति जिंटा से लेकर काजोल तक के साथ काम किया, लेकिन क्या आपको वो वाक्या मालूम हैं, जब एक हिट फिल्म के लिए उन्हें रोमांटिक सीन शूट करना था और एक्ट्रेस के साथ सीन शुरू होते ही उनका दिमाग बदबू से भन्ना गया था. इस चौंकाने वाले किस्सा का खुलासा उन्होंने खुद किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों और किस नामी एक्ट्रेस के मुंह से भंयकर बदबू आ रही थी कि वो सहन नहीं कर सके. किस्सा 1997 में आई फिल्म ‘गुप्त’ से जुड़ा है. इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में बॉबी देओल के साथ काजोल और मनीषा कोइराला नजर आई थीं. ये इंड्स्ट्री की कोई नई-नवेली नहीं, बल्कि लीडिंग एक्ट्रेस थीं, जिनके बारे में बॉबी देओल ने डायरेक्टर से शिकायत की थी.
बॉबी के मुताबिक, मनीषा कोइराला के साथ फिल्म ‘गुप्त’ में ‘बेचानियां’ गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को करीब जाना था और एक्ट्रेस की ठुड्डी पर काटना था. उन्हें शॉट के लिए अपना चेहरा मेरे चेहरे के करीब लाना था. लेकिन, ये उनके लिए मुश्किल हो रहा था क्योंकि मनीषा के मुंह से प्याज की तेज बदबू आ रही थी. आमतौर पर ऐसे छोटे-मोटे मामलों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यहां स्थिति कुछ अलग थी क्योंकि सीन में बेहद क्लोज शॉट्स थे. ऐसे में एक्टर के लिए प्रोफेशनल तरीके से काम करना चुनौती बन गया.
दरअसल, मनीषा ने शूटिंग से ठीक पहले कच्चे प्याज के साथ चना चाट खाई थी. इसके कारण उनके लिए ये रोमांटिक सीन शूट करना काफी मुश्किल हो गया था. बॉबी ने कहा कि ये चमत्कार ही था कि मैंने उस सीन को करना मैनेज किया, क्योंकि तब मेरे दिमाग में रोमांस आखिरी चीज थी. लेकिन फिर इसके बारे में डायरेक्टर को भी सबकुछ बता दिया.
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस स्थिति में रोमांटिक सीन करना उनके लिए आसान नहीं है. हालांकि, सेट पर मौजूद लोगों के लिए यह स्थिति थोड़ी असहज जरूर थी, लेकिन इसे हंसी-मजाक में भी लिया गया. डायरेक्टर ने स्थिति को संभालते हुए शूटिंग को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई और आज भी अपने सस्पेंस और गानों के लिए याद की जाती है. हालांकि, पर्दे पर दिखने वाली खूबसूरत केमिस्ट्री के पीछे इस तरह के अनसुने किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को शायद ही पता चल पाते हैं. यही वजह है कि जब ऐसे खुलासे सामने आते हैं तो वे लोगों के लिए खासे दिलचस्प बन जाते हैं.
Leave a Reply