Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: ‘धुरंधर 2’ ने चौथे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई, पाक परिवार ने फिल्म देखने के बाद कहा- पाकिस्तान जिंदाबाद


नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. इस फिल्म ने महज चार दिनों में 450 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 114.85 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 454.12 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने आमिर खान की ‘दंगल’ (387 करोड़) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. इतना ही नहीं, इसने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और प्रभास की ‘बाहुबली’ (421 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है.

मनोज मुंतशिर ने किया भगत सिंह को नमन

वहीं, प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इंस्टाग्राम पर शहीदों की शहादत के लिए पंक्ति प्रस्तुत की. उन्होंने अपनी इन लाइनों से तिरंगे की गरिमा और शहीदों के बलिदान को बखूबी बयां किया. गीतकार ने लिखा, “जिसके लिए सरदार हमारा झूल गया था फंदे पर, धूल नहीं लगने दी हमने उस बेदाग तिरंगे पर.”

जैकी श्रॉफ ने शहीद दिवस पर किया भगत सिंह-राजगुरु और सुखदेव को नमन

शहीद दिवस के मौके पर कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया. इस कड़ी में, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीरें शामिल हैं. अभिनेता ने लिखा, “शहीद दिवस पर हम वीर सपूतों को याद करते हैं.”

आलोचनाओं के बीच ‘धुरंधर 2’ के सपोर्ट में उतरीं जया प्रदा, कहा- मुझे इस फिल्म पर गर्व है

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं कुछ लोग इसकी कहानी से नाखुश नजर आ रहे हैं और मूवी की आलोचना कर रहे हैं. इस विवाद के बीच दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा फिल्म के समर्थन में उतरी हैं. जया प्रदा ने फिल्म का बचाव करते हुए कहा कि यह एक शानदार फिल्म है, जिसे दर्शकों ने लंबे समय से नहीं देखा होगा. उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मुझे इस फिल्म पर गर्व है. बुराई करना आसान है, लेकिन पूरी टीम की मेहनत और बेहतरीन स्क्रिप्ट की सराहना होनी चाहिए.’ उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे फिल्म देखें और कलाकारों के काम का सम्मान करें.

‘काम पर फोकस करो, मजाक नहीं चल रहा’, रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ की टीम से क्यों कहते थे ये बात?

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह के समर्पण की एक दिलचस्प कहानी सामने आई है. फिल्म के प्रोस्थेटिक्स आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने खुलासा किया कि कैसे रणवीर ने अपने किरदारों हमजा और जसकीरत के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया था. करणदीप ने बताया कि सेट पर रणवीर बेहद संजीदा रहते थे.उन्होंने एक यादगार किस्सा साझा करते हुए लिखा कि रणवीर अक्सर टीम से कहते थे- अपने काम पर फोकस करो, क्योंकि यह मजाक नहीं चल रहा. आर्टिस्ट के मुताबिक, रणवीर की अपने काम के प्रति यह ईमानदारी और कड़ी मेहनत ही पर्दे पर उनकी परफॉर्मेंस को बेमिसाल बनाती है.

तब्बू का साउथ सिनेमा में 6 साल बाद कमबैक, विजय सेतुपति संग इस मूवी में आएंगी नजर

तब्बू के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड अदाकारा फिर से साउथ सिनेमा की तरफ लौट रही हैं. ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ के 6 साल बाद तब्बू पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के जरिए साउथ फिल्मों में दमदार वापसी करने को तैयार हैं. तब्बू जल्द ही मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म स्लमडॉग-33 टेंपल रोड में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता जैसे बेहतरीन सितारे लीड भूमिकाओं में हैं. फिलहाल फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम चल रहा है और उम्मीद है कि यह इसी साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

दुनियाभर में बजा रणवीर सिंह का डंका, 750 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने अपने पहले वीकेंड में ही सफलता के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म ने महज चार दिनों में घरेलू बाजार में 454 करोड़ की नेट कमाई कर शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. रविवार को फिल्म ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छूते हुए 115 करोड़ का कलेक्शन किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां इसने 22 मिलियन डॉलर बटोर लिए हैं. महज चार दिनों के भीतर इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 750 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

क्या जून में रिलीज होगा ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट? जानिए वायरल फोटो में दावे की सच्चाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर ने सनसनी फैला दी है. दावा किया जा रहा है कि इस हिट फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ बहुत जल्द दर्शकों के बीच होगा. वायरल फोटो के मुताबिक, फिल्म का तीसरा भाग 14 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. हालांकि, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. असल में यह तस्वीर पूरी तरह फेक है और फिल्म के मेकर्स या निर्देशक आदित्य धर की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

पड़ोसी मुल्क के एक परिवार का वीडियो वायरल, ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. खबर है कि एक पाकिस्तानी परिवार ने इसे देखा और थिएटर से बाहर निकलते ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इस परिवार ने फिल्म में मेजर इकबाल के दमदार किरदार की खूब सराहना की, लेकिन साथ ही एक खास बात भी कही. उन्होंने बताया कि फिल्म देखते समय उन्हें अक्षय खन्ना की कमी बहुत खली. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अब नई चर्चा का विषय बन गया है, जहां एक ओर फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तानी भी इस फिल्म को देख रहे हैं.

‘धुरंधर 2’ के मुरीद हुए अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया बेमिसाल

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह को चारों तरफ से वाहवाही मिल रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो झंडे गाड़ ही रही है, साथ ही बॉलीवुड और साउथ के दिग्गज सितारे भी इसके मुरीद हो गए हैं. अर्जुन कपूर ने रणवीर की एक्टिंग को बेमिसाल बताते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं. सिर्फ अर्जुन ही नहीं, बल्कि आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर और साउथ सुपरस्टार राम चरण जैसे कलाकारों ने भी फिल्म की सराहना की है. राम चरण ने आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर की इंटेंसिटी को अद्भुत बताया है. फिल्म के अन्य कलाकार संजय दत्त और आर. माधवन के काम को भी खूब सराहा जा रहा है.

‘धुरंधर 2’ के सामने ‘उस्ताद भगत सिंह’ का निकला दम, चौथे दिन घट गई फिल्म की कमाई

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के सामने संघर्ष करती नजर आ रही है. फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन उसके बाद से इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने करीब 9-9 करोड़ रुपये बटोरे, वहीं रविवार को कमाई घटकर 8 करोड़ रुपये रह गई. ईद जैसे बड़े मौके पर भी फिल्म की हालत खस्ता रही और अब तक यह करीब 60 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है. उम्मीद के उलट, पहले रविवार को फिल्म को ‘धुरंधर 2’ से मिली कड़ी टक्कर के कारण कमाई बढ़ने के बजाय और कम हो गई.

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच लंच डेट पर निकले रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका पादुकोण भी साथ आईं नजर

‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया. फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए यह कपल लंच डेट पर निकला था, लेकिन वहां मौजूद फैंस ने इस पल को एक बड़े सेलिब्रेशन में बदल दिया. जैसे ही रणवीर और दीपिका एक रेस्टोरेंट से बाहर आए, वहां मौजूद भारी भीड़ ने बब्बर शेर के नारों के साथ रणवीर का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फैंस रणवीर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस दौरान दीपिका अपने पति की कामयाबी और उन्हें मिल रहे प्यार को देख गर्व से मुस्कुराती नजर आईं.

शिखर पहाड़िया को वायरल वीडियो में देख पिघला जाह्नवी कपूर का दिल, सरेआम कमेंट कर लुटाया प्यार

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने भले ही अपने रिश्ते को कभी आधिकारिक तौर पर कुबूल न किया हो, लेकिन उनकी नजदीकियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इस कपल को फिर से चर्चा में ला दिया है. दरअसल, इन्फ्लुएंसर हार्दिक पांचाल के एक वीडियो के बैकग्राउंड में शिखर पहाड़िया ब्लैक आउटफिट में नजर आए. दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक ने इस वीडियो में जाह्नवी कपूर को टैग कर दिया. जाह्नवी ने भी बिना देर किए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और प्यार जताते हुए कमेंट में शिखू लिखकर हार्ट-आई इमोजी बनाया. एक्ट्रेस का यह कमेंट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस उनके रिश्ते पर एक और कन्फर्मेशन मान रहे हैं.

मनीष मल्होत्रा की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचीं काजोल, पैपराजी को देखकर की ये विनती

काजोल रविवार को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर गई थीं. हालांकि, इस निजी और गमगीन मौके पर पैपराजी के व्यवहार ने काजोल को असहज कर दिया. जैसे ही काजोल मनीष के घर के बाहर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में काजोल काफी परेशान नजर आ रही हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर और बेहद शालीनता से पैपराजी से कहा- ‘प्लीज बस’ और उन्हें पीछे हटने का इशारा किया. काजोल की यह अपील साफ बता रही थी कि दुख की इस घड़ी में वह थोड़ी प्राइवेसी और सम्मान की उम्मीद कर रही थीं.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *