Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘कौन दाऊद?’, बड़े साब का रोल मिलने पर ऐसा था ‘धुरंधर 2’ एक्टर का रिएक्शन, बताया कैसे की किरदार की तैयारी


Last Updated:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में बड़े साब का दमदार किरदार निभाने वाले अभिनेता दानिश इकबाल ने हाल ही में अपने रोल को लेकर खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए सिर्फ एक्टिंग ही काफी नहीं थी, बल्कि इसमें बारीकियों पर बहुत ज्यादा काम किया गया है. दानिश के मुताबिक, एक कलाकार किसी भी रोल के लिए अपना खून-पसीना एक कर देता है, लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिनमें छोटी-छोटी डिटेल्स ही जादू पैदा करती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय उन बारीकियों और दर्शकों से मिल रहे भरपूर प्यार को दिया है.

ख़बरें फटाफट

'कौन दाऊद?', बड़े साब का रोल मिलने पर ऐसा था 'धुरंधर 2' एक्टर का रिएक्शनZoom

‘धुरंधर 2’ में बड़े साब का रोल निभाने पर दानिश इकबाल की मिल रही हैं तारीफें.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसमें बड़े साब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस रोल की तैयारियों पर खुलकर बात की. उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया कि कैसे उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से मासूमियत से पूछ लिया था ये दाऊद कौन है?

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने बताया कि इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि छोटी-बड़ी बारीकियों पर भी बहुत मेहनत की है. उन्होंने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर हम हर रोल में अपना खून-पसीना एक कर देते हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो स्क्रीन पर जादू बिखेर देते हैं. अगर आज बड़े साब के रोल को इतनी तारीफ मिल रही है, तो उसकी वजह सिर्फ मेरी परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि वो बारीकियां हैं जो इस कैरेक्टर में जोड़ी गई हैं. दर्शकों से मिल रहे इस प्यार के लिए मैं सच में दिल से शुक्रगुजार हूं.’

कास्टिंग डायरेक्टर से पूछ लिया था ये सवाल

दानिश ने अपने किरदार बड़े साब की तैयारी के बारे में बात करते हुए एक बहुत ही मजेदार बात बताई. उन्होंने कहा, ‘जब मुकेश छाबड़ा ने मुझे दाऊद का रोल ऑफर किया, तो मेरा पहला सवाल था- कौन दाऊद? क्योंकि दाऊद तो किसी का भी नाम हो सकता है, है ना? लेकिन जब उन्होंने साफ किया कि यह किस बारे में है, तो मैंने हैरान होकर पूछा कि क्या आप वाकई श्योर हैं? मुझे लगा कि मैं दाऊद जैसा बिल्कुल नहीं दिखता.’

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *