- Hindi News
- Lifestyle
- Makar Sankranti Til Gud Laddu Health Benefits; Sesame Jaggery | Peanut Nutrition
18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मकर संक्रांति यानी ठंड की विदाई का संदेश। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे भारत में त्योहार के रूप में मनाया जाता है। हर राज्य में इसे अलग-अलग नाम से मनाया जाता है- कहीं पोंगल, कहीं खिचड़ी तो कहीं मकर संक्रांति, लोहड़ी और उत्तरायण।
देश के हर हिस्से में इसके नाम जरूर अलग हैं पर पूरे देश में इस दिन तिल और गुड़ खाने की परंपरा एक जैसी ही है। इस दिन मूंगफली भी खाई जाती है। तिल, गुड़ और मूंगफली, तीनों चीजें सुपरफूड हैं। इनसे बनी चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, सेहत के लिए भी उतनी फायदेमंद होती हैं।
तिल और मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 6 जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। वहीं गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं।
इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में मकर संक्रांति पर खाए जाने वाले तिल, गुड़ और मूंगफली की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
- इनके हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?
- इन्हें खाने से किन बीमारियों का जोखिम कम होता है?
तिल-गुड़ के लड्डू खाने की परंपरा
मकर संक्रांति के दिन लोग तिल और गुड़ के लड्डू खाते हैं। पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र में शाम को घर के सभी लोग अलाव जलाकर गीत गाते हैं और मूंगफली खाते हैं। ये सभी चीजें खाना सर्दियों में बेहद फायदेमंद है।

ये हैं सर्दियों के सुपरफूड
इन तीनों सुपरफूड्स की तासीर गर्म होती है। इसलिए इन्हें सर्दियों का सुपरफूड भी कहते हैं। इनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू इन्हें और खास बनाती है। आइए सभी चीजों की न्यूट्रिशनल वैल्यू और फायदे जानते हैं।
गुड़ की न्यूट्रिशनल वैल्यू
गुड़ में सुक्रोज और फ्रुक्टोज के रूप में शुगर होता है। इसलिए इसका स्वाद मीठा होता है और इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। गुड़ में शरीर के लिए जरूरी विटामिन A, C और E होते हैं। इसमें आयरन समेत कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। ग्राफिक में देखिए:

गुड़ खाने के 10 बड़े फायदे
- डाइजेस्टिव हेल्थ सुधरती है।
- लिवर और ब्लड डिटॉक्स होता है।
- रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन दूर होता है।
- कॉन्स्टिपेशन की शिकायत दूर होती है।
- मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस कम होता है।
- प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम में राहत मिलती है।
- एनीमिया का जोखिम कम होता है।
- स्किन हेल्थ में सुधार होता है।
- हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
- एनर्जी लेवल बढ़ता है।
तिल की न्यूट्रिशनल वैल्यू
तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। इसमें विटामिन B6 भी होता है। शरीर की रोजाना जरूरत के कितने मिनरल्स तिल खाने से मिलते हैं, ग्राफिक में देखिए:

तिल खाने के 10 बड़े फायदे
- हड्डियां मजबूत होती हैं।
- इंफ्लेमेशन कम होता है।
- आर्थराइटिस के दर्द से राहत मिलती है।
- डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी रहती है।
- मीनोपॉज के समय हॉर्मोन बैलेंस बना रहता है।
- थायरॉइड हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
- एनीमिया का जोखिम कम होता है।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
- कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम होता है।
मूंगफली की न्यूट्रिशनल वैल्यू
मूंगफली में प्रोटीन, फैट समेत कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। ग्राफिक में देखिए:

मूंगफली खाने के 10 बड़े फायदे
- वेट लॉस में मदद मिलती है।
- इंफ्लेमेशन कम होता है।
- डायबिटीज का रिस्क कम होता है।
- कैंसर का जोखिम कम होता है।
- कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।
- हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
- गॉलस्टोन का रिस्क कम होता है।
- इससे लाइफ स्पैन बढ़ता है।
- ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर होती है।
- आंखों की सेहत सुधरती है।
तिल, गुड़ और मूंगफली से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और उनके जवाब
सवाल: क्या तिल और मूंगफली में मौजूद फैट से दिल की सेहत खराब होती है?
जवाब: नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। लोगों को इस बात का भ्रम है कि फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जबकि असल में ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। तिल और मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट हमें सेहतमंद बनाता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, तिल और मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लिसराइड्स को कम करने में मददगार है। इससे हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
सवाल: क्या तिल और मूंगफली खाने से बाल झड़ने लगते हैं?
जवाब: नहीं, यह सच नहीं है। इसके उलट तिल और मूंगफली खाने से हेयरफॉल रुक सकता है। इनके सेवन से बालों के विकास में भी मदद मिलती है। तिल में मौजूद ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड से स्काल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है।
तिल और मूंगफली में भरपूर मात्रा में कॉपर, फास्फोरस, जिंक, आयरन, विटामिन B1 और मैग्नीशियम होता है। इससे स्काल्प हेल्दी रहता है और हेयरफॉल कम होता है।
सवाल: क्या तिल और मूंगफली खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं?
जवाब: हां, कुछ लोगों को मूंगफली और तिल से एलर्जी हो सकती है।
तिल की एलर्जी के कारण उल्टी हो सकती है और ब्रीदिंग प्रॉब्लम हो सकती है। इससे कब्ज हो सकता है और अपेंडिक्स में दर्द हो सकता है। तिल में साइकोएक्टिव कंपाउंड THC होता है। यह ड्रग्स टेस्ट होने पर सामने आ सकता है। इसलिए ज्यादातर प्रोफेशनल स्पोर्ट्स पर्सन तिल खाने से बचते हैं।
मूंगफली खाने से कुछ लोगों को एनाफिलेक्सिस नाम का गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। कई बार यह लाइफ थ्रेटनिंग भी होता है। इसके कारण स्किन में रैशेज हो सकते हैं और सूजन हो सकती है। ब्लड प्रेशर अचानक कम हो सकता है। इससे स्टमक इन्फेक्शन हो सकता है। सांस लेने में समस्या हो सकती है।
सवाल: क्या डायबिटिक लोग तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी चीजें खा सकते हैं?
जवाब: डायबिटिक लोग तिल और मूंगफली बहुत आराम से खा सकते हैं। इसका हेल्दी फैट इंसुलिन स्पाइक और शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मददगार है।
हालांकि उन्हें गुड़ और गुड़ से बनी चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। डायबिटीज में लो ग्लाइसेमिक फूड खाने की सलाह दी जाती है, जबकि गुड़ हाई ग्लाइसेमिक फूड है। इससे शुगर स्पाइक हो सकता है।
………………
ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- सर्दियों में बढ़ती टूथ सेंसिटिविटी: दांतों में ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, 15 टूथ केयर टिप्स

सर्दियों में दांतों में सेंसिटिविटी की शिकायतें अचानक ज्यादा हो जाती हैं। बाहर की ठंडी हवा मुंह में जाती है तो दांतों में तेज झनझनाहट और चुभन महसूस होती है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं। आगे पढ़िए..
Leave a Reply