Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

मलाइका अरोड़ा पहुंचीं देसूरी! ऐतिहासिक धरोहर देख हुईं प्रभावित, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें वायरल


Last Updated:

Malaika Arora Desuri Visit: मलाइका अरोड़ा ने देसुरी के ऐतिहासिक वैभव और प्राचीन वास्तुकला को देखकर गहरी सराहना व्यक्त की. अपने दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय धरोहरों को करीब से देखा और उनकी खूबसूरती से प्रभावित नजर आईं. इस दौरान मलाइका ने अपने फैंस के साथ समय बिताया और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उनका यह दौरा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देता है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिलाता है.

बॉलीवुड की ‘स्टाइल आइकन’ मलाइका अरोड़ा इन दिनों मारवाड़ की वादियों और यहां की प्राचीन संस्कृति का लुत्फ उठा रही हैं. कुछ दिनो तक उनके इस खास दौरे ने देसूरी क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. मलाइका ने न केवल क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मत्था टेका, बल्कि यहां की ऐतिहासिक विरासत को भी करीब से निहारा.

मलाइका अरोड़ादेसूरी के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध तपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं. यहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे आस्था के बड़े केंद्र चारभुजा नाथ मंदिर भी गईं. इससे पहले रविवार को उन्होंने आदिनाथ जी मंदिर में दर्शन कर अपनी इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत की थी.

मंदिर दर्शन के बाद मलाइका ने देसूरी के पारंपरिक बाजार का रुख किया. यहाँ वे आधुनिक चकाचौंध को भूलकर पुरानी ऐतिहासिक हवेलियों के अवलोकन में व्यस्त दिखीं. उन्होंने मारवाड़ की पारंपरिक वास्तुकला, झरोखों और हवेलियों की नक्काशी में विशेष रुचि दिखाई. मलाइका ने काफी समय इन ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी लेने में बिताया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जैसे ही खबर फैली कि मलाइका अरोड़ा बाजार में हैं, उन्हें देखने के लिए युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई. अभिनेत्री ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी के लिए पोज दिए. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे राजस्थानी आतिथ्य सत्कार का आनंद लेती नजर आ रही हैं.

देसूरी केवल एक कस्बा नहीं, बल्कि राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का साक्षी है. अरावली की दुर्गम पहाड़ियों की तलहटी में बसा यह स्थान प्राचीन काल से ही मेवाड़ और मारवाड़ की सीमाओं का प्रहरी रहा है. यहाँ की गलियों में कदम रखते ही आपको राजस्थान की पारंपरिक वास्तुकला के दर्शन होते हैं. सदियों पुरानी हवेलियां, उनके विशाल झरोखे और दीवारों पर की गई बारीक नक्काशी आज भी यहाँ के समृद्ध वैभव की कहानी बयां करती हैं. यही कारण है कि कला और इतिहास प्रेमी यहाँ की हवेलियों की खूबसूरती निहारने दूर-दूर से आते हैं. जिसको निहारने के लिए मलाइका अरोडा भी पहुंची.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *