Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

47 में 30 की दिखती हैं अक्षय खन्ना की हीरोइन, फ्लॉप हुई फिल्में तो छोड़ दिया था बॉलीवुड, फिर अजय देवगन संग दी हिट


Last Updated:

साउथ सुपरस्टार सूर्या की पत्नी अभिनेत्री ज्योतिका सरवनन ज्यादातर उन्होंने साउथ में ही काम किया है. बॉलीवुड में वह अक्षय खन्ना के साथ भी रोमांस करती नजर आई थीं. लेकिन फिल्में फ्लॉप हुईं तो बॉलीवुड छोड़ साउथ में ही नजर आने लगी थीं. आजय 47 की उम्र में भी वह खूबसूरती की मिसाल कहलाती हैं.

नई दिल्ली. तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं ज्योतिका सरवनन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. आज 47 साल की उम्र में भी ज्योतिक की फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

ज्योतिका आज दो बच्चों की मां है, लेकिन उन्होंने अपने लुक और फिटनेस का खास ध्यान रखा है. यही वजह है कि वह 47 की उम्र में भी 30 की दिखती हैं. आज भी उनकी सादगी वाली खूबसूरती की मिसाल दी जाती है.

ज्योतिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अक्षय खन्ना के साथ फिल्म डोली सजाके रखना से की थी. साल 1998 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. करियर की शुरुआत ही उनकी कुछ खास नहीं रही थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय खन्ना के साथ इस फिल्म में उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी. फिल्म के गाने भी लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए थे. लेकिन ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद वह बॉलीवुड में नजर नहीं आईं.

करीब 27 साल तक हिंदी फिल्मों से दूर रहने के बाद ज्योतिका ने जबरदस्त वापसी की फिल्म शैतान से. इस फिल्म में वह अजय और आर माधवन के साथ नजर आईं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया.

इसके अलावा, 2024 में ही वह फिल्म “Srikanth” में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई. अब ज्योतिका धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी मजबूत वापसी कर रही हैं और नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं.

ज्योतिका, साउथ सुपरस्टार सूर्या से शादी की हैं. उन्होंने बताया कि सूर्या और उनकी शादी किस तरह अब तक चल पाई है. दोनों की मुलाकात साल 1999 में आई तमिल फिल्म ‘पूवेल्लम केट्टुपर’ के सेट पर हुई थी. लंबे समय डेट के बाद दोनों ने सितंबर 2006 में शादी की.

आज उनके एक बेटी और एक बेटा है. सूर्या और ज्योतिका के शादी को काफी समय बीत चुका है. . दोनों खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं. ज्योतिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति सूर्या ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *