Last Updated:
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह एक बार फिर दर्शकों को हैरान करने वाले हैं. यह फिल्म एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया पर आधारित है, जहां ज़ॉम्बी के बीच इंसानों की जंग दिखाई जाएगी. इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जबकि हंसल मेहता इसके प्रोड्यूसर हैं. इस फिल्म को रणवीर सिंह को-प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका बजट 300 करोड़ रुपये है.

रणवीर सिंह की अपकिंग फिल्म को लेकर बज बना हुआ है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म को लेकर सस्पेंस और तेज हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की अपकमिंग फिल्म प्रलय है. ये फिल्म पोस्ट-एपोकैलिप्टिक, ज़ॉम्बी की दुनिया में बेस्ड है. इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन और निर्माण हंसल मेहता और उनके बेटे जय मेहता कर रहे हैं.
हंसल मेहता ने द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बात करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय के बारे में बताया. इस पोस्ट-एपोकैलिप्टिक फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे, जिन्होंने अपने पिता हंसल मेहता के साथ ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ को को-डायरेक्ट किया था. यह फिल्म हंसल की कंपनी ‘ट्रू स्टोरी फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही है. रणवीर की प्रोडक्शन कंपनी ‘मां कसम फिल्म्स’ भी इसे को-प्रोड्यूस कर रही है.
द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रलय को भी भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है. इसकी स्क्रिप्ट जय और विशाल कपूर ने लिखी है, जिसमें जॉम्बी से तबाह हो चुकी दुनिया को दिखाया गया है. हंसल मेहता के मुताबिक, ये फिल्म जोस सारामागो के 1995 के उपन्यास ‘ब्लाइंडनेस’ का अडॉप्टेशन नहीं है.
बता दें, ‘ब्लाइंडनेस’ में एक शहर में अचानक अंधेपन की महामारी फैल जाती है, जिससे समाज में अफरा-तफरी और क्रूरता फैल जाती है, और इंसानी कमजोरी, नैतिकता और ताकत सामने आती है. वो कहते हैं कि ‘प्रलय’ अडॉप्टेशन नहीं है. वो कहते हैं, ‘जय और विशाल कपूर ने ओरिजिनल कहानी लिखी है. वैसे भी, ‘ब्लाइंडनेस’ जैसी किताब को फिल्म में ढालना आसान नहीं है. मैंने 2008 की फिल्म ‘अडॉप्टेशन’ देखी थी (जिसमें जूलियन मूर और मार्क रफ्फालो थे), और वह खास नहीं थी. सारामागो या सलमान रुश्दी जैसे लेखकों में ही पढ़ना बेहतर है. उनकी किताबों का जादू फिल्मों में खो जाता है’.
कल्याणी प्रियदर्शन इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. वो फिल्म में सेकेंड लीड में नजर आएंगी.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Leave a Reply