Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

बला की खूबसूरत हसीना, प्यार में धोखा देने वाले की बन गई थीं दूसरी औरत, अमिताभ के अलावा किसी की नहीं बनी लीड हीरोइन


Last Updated:

ऋषि कपूर-अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी वो हसीना. अपने करियर में जिसने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. नेगेटिव रोल निभाकर तो वह रातोंरात चर्चा में आ गई थीं. खूबसूरती में भी लीड एक्ट्रेस को टक्कर देती थी, फिर भी कभी टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाईं.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया की वो मशहूर एक्ट्रेस जिसने बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत की थी. बड़े होकर भी इंडस्ट्री के हर बड़े स्टार के साथ काम किया. ऋषि कपूर के साथ वह उनकी डेब्यू फिल्म बॉबी में भी नजर आई थीं. लेकिन शादीशुदा डायरेक्टर पर दिल हारी और उसी संग घर बसा लिया. (तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है.)

वो बला की खूबसूरत हसीना कोई और नहीं अरुणा ईरानी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लवस्टोरी का बारे में खुलकर बात की थी. अरुणा ने शादीशुदा कुकू कोहली से शादी रचाई थी. एक्ट्रेस के लिए ये शादी करना आसान नहीं था.

हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने करियर में मां-बहन, बेटी और भाभी जैसे रोल निभाए हैं. एक्टिंग करियर में वह सपोर्टिंग रोल में ही नजर आईं. हिंदी के अलावा उन्होंने कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा में भी अपना हुनर आजमाया. अमिताभ के साथ वह फिल्म बॉम्बे टू गोवा में पहली और आखिरी बार लीड हीरोइन बनी थी. इसके बाद वह किसी बड़ी फिल्म में लीड नहीं रहीं और ताउम्र लीड हीरोइन बनने को तरसती रही. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक बार वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थीं. इसी शो पर उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि शुरुआत में तो वह और कुकू कोहली बात तक करना पसंद नहीं करते थे. दोनों की बिल्कुल भी बनती ही नहीं थी.

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि एक दिन शूटिंग करते हुए सुरेश भट्ट और कुकू कोहली की चर्चा हो रही थी. उस दौरान अचानक कुकू वहां पहुंच गए थे.उन्होंने कहा कि क्या बात चल रही है और सुरेश भट्ट ने कह दिया कि अरुणा आपकी तारीफ कर रही है.

इस एक बात ने हमारी पूरी जिंदगी ही बदल कर रख दी. इस एक दिन के बाद से कुकू का बिहेव मेरे प्रति बदल गया. देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 1990 में दोनों ने शादी रचा ली. लेकिन इस शादी से दोनों का कोई बच्चा नहीं है

अरुणा ईरानी ने खुलासा किया था कि जब वह कुकू के करीब आईं, तो उन्हें नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं. लेकिन जब तक पता चलता तो वह उनके प्यार में गिरफ्तार हो चुकी थीं. यहां तक की उनकी एक बेटी भी थी.

अरुणा ने ये भी खुलासा किया कि वह कभी इस बारे में बात नहीं करती थीं. क्योंकि उनकी पहली पत्नी को ये नहीं अच्छा लगता था. लेकिन उनकी मौत के बाद ही अरुणा ने ये खुलासा किया था कि वह दूसरी पत्नी बनना उनके लिए भी आसान नहीं था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *