Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

’50 सालों से ब्लॉकबस्टर दी हैं’, जाकिर खान के ‘धुरंधर’ वाले बयान पर ‘किंग’ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का पलटवार


Last Updated:

जाकिर खान के एक अवॉर्ड शो में किए गए मजाक ने फिल्म इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है. कॉमेडियन ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर मजाक करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को जलन तो हो रही होगी. उनके इस कमेंट पर बॉलीवुड सितारों ने तीखा रिएक्शन देते हुए इसकी आलोचना की है. पहले अमीषा पटेल और अब सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर का नाम लिए बिना उन्हें आईना दिखाया है.

जाकिर खान के 'धुरंधर' वाले बयान पर 'किंग' डायरेक्टर का पलटवार, सुनाई खरी-खोटीZoom

सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान के कमेंट पर रिएक्ट किया है.

नई दिल्ली. जाकिर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं. एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जाकिर खान ने कुछ ऐसे कमेंट्स किए जिसे लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही जाकिर खान बॉलीवुड सितारों के निशाने पर भी आ गए हैं. कॉमेडियन ने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म की सफलता से बॉलीवुड के लोग जलते हैं. कई बॉलीवुड सितारों ने जाकिर खान के इस कमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया है जिसमें ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी शामिल हैं.

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर जाकिर खान पर तंज कसा. डायरेक्टर ने जाकिर खान के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि 50 सालों से जुहू और बांद्रा में रहने वाले लोगों ने ही बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर और ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर दी है. वो लिखते हैं, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों से सभी एटीबीबी दिए हैं. उनकी योगदान को कम आंकना वाकई में बेवकूफी होगी’.

सिद्धार्थ आनंद ने दिया करारा जवाब



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *