Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अनंत अंबानी के बर्थडे से पहले शहनाज गिल पहुंचीं ब्लड डोनेशन कैंप, नेक काम में लिया हिस्सा, लोगों का बढ़ाया हौसला


Last Updated:

अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे का जश्न जामनगर में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है, जिसमें ग्लैमर के साथ-साथ समाज सेवा का अनूठा मेल दिखने को मिल रहा है. एक तरफ, मुंबई में ब्लड डोनेशन कैंप में शहनाज गिल ने शिरकत करके डोनर्स का उत्साह बढ़ाया, तो दूसरी तरफ जामनगर में शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे दिग्गज सितारे इकट्ठा हो रहे हैं. अंबानी परिवार ने इस खास मौके को न केवल एक हाई-प्रोफाइल पार्टी, बल्कि रक्तदान जैसी नेक पहल के साथ जोड़कर एक पॉजिटिव मैसेज भी दिया है.

ख़बरें फटाफट

अनंत अंबानी के बर्थडे से पहले शहनाज गिल पहुंचीं ब्लड डोनेशन कैंपZoom

अनंत अंबानी के बर्थडे के जश्न के साथ नेक काम को बढ़ावा.

नई दिल्ली: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे को लेकर इस वक्त हर तरफ चर्चा है. 10 अप्रैल को होने वाले खास जश्न के लिए जामनगर में तैयारियां किसी त्योहार की तरह की गई हैं. अंबानी परिवार की रवायत रही है कि वे खुशियों के साथ-साथ समाज सेवा को भी अहमियत देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर मुंबई में एक बड़े ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, ताकि जश्न के साथ-साथ नेक काम भी होते रहें. इस नेक पहल में चार चांद लगाने पहुंचीं मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल. हरे रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में सजी शहनाज ने वहां गेस्ट के तौर पर शिरकत की और अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह डोनर्स से बड़े प्यार से मिल रही हैं और उन्हें सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला-अफजाई कर रही हैं. शहनाज गिल का अंदाज दिखाता है कि कैसे बड़े सितारे अपनी मौजूदगी से सामाजिक कामों में लोगों का उत्साह बढ़ा सकते हैं.

अनंत अंबानी के बर्थडे पर जामनगर में सितारे जुट रहे हैं, जिससे वहां का पूरा माहौल किसी फिल्मी अवॉर्ड फंक्शन जैसा लग रहा है. बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शाहरुख बड़े ही कैजुअल और कूल लुक में नजर आए, वहीं छोटे अबराम अपने पेट डॉग के साथ दिखे. रणवीर सिंह अपने खास अंदाज में ओवरसाइज्ड शर्ट और काला चश्मा पहनकर वहां पहुंचे और पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए. सलमान खान की मौजूदगी ने भी वहां के तापमान को बढ़ा दिया है. सितारों की यह फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती; अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर जैसे कई नामचीन चेहरे भी इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए गुजरात पहुंच चुके हैं. जामनगर एयरपोर्ट से लेकर वेन्यू तक हर जगह बस ग्लैमर ही ग्लैमर नजर आ रहा है, जिससे यह साफ है कि अनंत अंबानी का यह बर्थडे साल की सबसे बड़ी और चर्चित पार्टियों में से एक होने वाली है.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *