Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘झूठ-शादी-फैमिली ड्रामा में उलझी कहानी’ फिर चलेगा ‘गिन्नी-सनी’ का जादू! ट्रेलर में मजेदार ट्विस्ट देख फैंस गदगद


Last Updated:

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो हंसी और रोमांस से भरपूर है. फिल्म की कहानी एक देसी पहलवान और एक मॉडर्न कॉल सेंटर वर्कर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी उनके माता-पिता झूठ बोलकर तय कर देते हैं. ट्रेलर में दोनों किरदारों के बीच की मजेदार नोक-झोंक और एक-दूसरे की असलियत सामने आने पर पैदा होने वाले ड्रामे को बखूबी दिखाया गया है. यह 2020 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जिसका निर्देशन प्रशांत झा ने किया है. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

ट्रेलर: झूठ-शादी-फैमिली ड्रामा में उलझी कहानी' फिर चलेगा 'गिन्नी-सनी' का जादूZoom

फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी अब पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. एक्टर्स की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी-2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांस के सफर पर ले जाने का वादा करता है. लगभग ढाई मिनट के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश एक अखाड़े के पहलवान और अपनी दुकान संभालने वाले देसी लड़के के रोल में हैं, जबकि मेधा शंकर एक बिंदास और मॉडर्न कॉल सेंटर वर्कर की भूमिका निभा रही हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब इन दोनों के परिवारवाले इनकी शादी तय करने के लिए एक बड़ी योजना बनाते हैं. दोनों के बैकग्राउंड एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जिसे छिपाने के लिए इनके माता-पिता दोनों की असलियत को दबा देते हैं और यहीं से शुरू होता है झूठ और कॉमेडी का एक मजेदार सिलसिला.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि पहली मुलाकात में मेधा खुद को बहुत सीधी-सादी लड़की के रूप में पेश करती हैं, वहीं अविनाश भी अपनी पहलवानी की इमेज को छिपाकर खुद को एक स्टार्टअप चलाने वाला हाई-फाई लड़का बताते हैं. लेकिन यह झूठ ज्यादा दिन नहीं टिक पाता और जैसे ही दोनों को एक-दूसरे की असलियत का पता चलता है, घर में मजेदार हंगामा शुरू हो जाता है. अविनाश तिवारी ने अपने पहलवान वाले अंदाज में जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग दिखाई है, वहीं मेधा शंकर का कॉन्फिडेंस और स्टाइल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. यह फिल्म सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि आज के जमाने के रिश्तों की पेचीदगियों और पारिवारिक नोक-झोंक को भी बड़े ही हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है.

विक्रांत-यामी की हिट मूवी का पार्ट 2
फिल्म 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की सुपरहिट फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का अगला हिस्सा है. फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया है और इसमें लिलेट दुबे, सुधीर पांडे और गोविंद नामदेव जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे. विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल द्वारा निर्मित फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अगर आप भी कॉमेडी और देसी रोमांस के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज साबित हो सकती है. फिलहाल ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इस फ्रेश जोड़ी को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *