Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

अनंत अंबानी के बर्थडे पर बॉलीवुड बादशाह ने लुटाया प्यार, किंग खान का पोस्ट वायरल- ‘अच्छा काम करते रहें’


Last Updated:

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे पर जामनगर में शानदार सेलिब्रेशन हुआ. खास मौके पर बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने अनंत अंबानी के परोपकारी कामों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं, सलमान खान ने भी अनंत को अपना ‘छोटा भाई’ और ‘सेल्फलेस इंसान’ बताते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका 90 के दशक वाला लुक चर्चा में रहा. समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और अनंत अंबानी के सम्मान में मुंबई में एक ब्लड डोनेशन कैंप भी चलाया गया, जो बर्थडे सेलिब्रेशन को भी और खास बनाता है.

ख़बरें फटाफट

अनंत अंबानी के बर्थडे पर बॉलीवुड बादशाह ने लुटाया प्यार, पोस्ट वायरलZoom

शाहरुख खान ने अनंत अंबानी के नाम प्यारा सा नोट लिखा है. (फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

नई दिल्ली: अंबानी परिवार के सबसे छोटे लाडले अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जामनगर जगमगा रहा है. ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां गुजरात पहुंच चुकी हैं. सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘बॉलीवुड के बादशाह’ शाहरुख खान की विश की हो रही है. शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर अनंत के लिए एक बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने अनंत के अच्छे कामों की तारीफ की. शाहरुख ने लिखा कि अनंत हमेशा अपनी पॉजिटिविटी और नेक कामों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहें. किंग खान की यह दुआ दिखाती है कि अंबानी परिवार के साथ उनके रिश्ते कितने गहरे और सम्मानजनक हैं.

शाहरुख ही नहीं, सलमान खान ने भी बड़े भाई वाला फर्ज निभाते हुए बेहद इमोशनल तस्वीरें शेयर कीं. जामनगर से आई इन तस्वीरों में सलमान काले शर्ट और जींस के साथ एक नए चश्मे में नजर आए, जिसे देखकर फैंस को ‘हम दिल दे चुके सनम’ के समीर की याद आ गई. उनका यह 90 के दशक वाला लुक सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. सलमान ने अनंत को गले लगाते हुए एक फोटो पोस्ट की और उन्हें ‘सबसे निस्वार्थ और दयालु इंसान’ बताया. सलमान खान का अनंत को ‘छोटा भाई’ कहना फैंस के दिल को छू गया. इन सितारों की मौजूदगी ने जामनगर के इस जश्न को किसी फिल्मी मेले जैसा बना दिया है, जहां हर तरफ रौनक ही रौनक है.

(फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

जश्न के साथ परोपकार से जुड़े कामों को बढ़ावा
जामनगर में चल रही इस पार्टी की खास बात यह है कि यहां सिर्फ नाच-गाना ही नहीं हो रहा, बल्कि समाज सेवा की मिसाल भी पेश की जा रही है. अनंत अंबानी के जन्मदिन के सम्मान में मुंबई में एक बड़ा रक्तदान शिविर लगाया गया है, जो उनके परोपकारी स्वभाव को दर्शाता है. वहीं, पार्टी में चार चांद लगाने के लिए अनन्या पांडे, शनाया कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे यंग स्टार्स भी पहुंच चुके हैं. बोनी कपूर और गौरी खान जैसी हस्तियों की मौजूदगी ने इस इवेंट को साल की सबसे बड़ी गेट-टुगेदर बना दिया है. सितारों की इन दुआओं और जामनगर की इस चमक-धमक से साफ है कि अनंत अंबानी का यह जन्मदिन उनके और उनके चाहनेवालों के लिए बेहद यादगार बन गया है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *