Sunday, 19 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

इन 2 खास शख्स के बिना नहीं बनती ‘धुरंधर: द रिवेंज’, 30 घंटे में बनाए गाने, ‘उरी’ से ही हैं आदित्य धर की बैकबोन


Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच निर्देशक आदित्य धर ने उन अनसुने कलाकारों को सराहा है जिन्होंने फिल्म की तकनीकी क्वालिटी को नई ऊंचाई दी. आदित्य ने साउंड डिज़ाइनर बिश्वदीप चटर्जी और ऑडियो मिक्सर जस्टिन जोस की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना वह इस फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकते थे. निर्देशक के अनुसार, दोनों विशेषज्ञ उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के समय से उनके साथ काम कर रहे हैं और हमेशा मार्गदर्शक की तरह उनका साथ देते आए हैं. आदित्य ने बताया कि जहां उरी की फाइनल मिक्सिंग में नौ दिन लगे थे, वहीं धुरंधर के पहले भाग की अंतिम मिक्सिंग केवल 24 घंटे और दूसरे भाग की 30 घंटे में पूरी हुई.

इन 2 खास शख्स के बिना नहीं बनती 'धुरंधर: द रिवेंज', 30 घंटे में बनाए गानेZoom

आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर खुलासे किए हैं.

नई दिल्ली.  फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक आदित्य धर अब उन कलाकारों को सामने ला रहे हैं, जिनकी मेहनत पर्दे के पीछे रहकर भी फिल्म की आत्मा बनी. 1600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी इस ब्लॉकबस्टर के पीछे जिन तकनीकी स्पेशलिस्ट की सबसे अहम भूमिका रही, उनमें साउंड डिज़ाइनर बिश्वदीप चटर्जी और ऑडियो मिक्सिंग स्पेशलिस्ट जस्टिन जोस का नाम सबसे ऊपर है. आदित्य धर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की तारीफ करते हुए बताया कि उनके बिना वह ‘धुरंधर’ जैसी विशाल फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकते थे.

निर्देशक ने सेट और पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान की कुछ खास तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूजिक को पर्दे पर जीवंत बनाने का पूरा श्रेय बिश्वदीप और जस्टिन को जाता है. आदित्य ने बताया कि उनका बिश्वदीप चटर्जी से रिश्ता बहुत पुराना है. वो उन्हें उस दौर से जानते हैं जब वह इंडस्ट्री में असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे और साउंड की बारीकियों को लेकर बेहद उत्सुक रहते थे. उनके मुताबिक, बिश्वदीप ने कभी उनके सवालों से परेशान हुए बिना हर तकनीकी पहलू को धैर्यपूर्वक समझाया और वहीं से उनकी सिनेमा के म्यूजिक की भाषा को लेकर समझ विकसित हुई.

आदित्य धर ने शेयर किए सीक्रेट

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *