Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

13 साल में 1 नाम से आईं 3 फिल्में, तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीसरी का दुनियाभर में बजा डंका


Last Updated:

‘नाम में क्या रखा है’ यह कहावत आपने शायद कई बार सुनी हो, लेकिन जब सिनेमा की बात आती है, तो नाम की उपेक्षा करना मुश्किल है. कुछ फिल्ममेकर्स खास नाम वाली फिल्मों और हीरोइनों को ही तवज्जो देते हैं. वे उन्हें लकी मानते हैं. जैसे- शाहरुख खान पर ‘राहुल’ नाम खूब जंचा. अलग-अलग दौर में बनी कई फिल्मों के नाम भी एक-जैसे हैं. आज हम एक नाम की उन तीन फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे जो 13 साल में रिलीज हुईं और तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया.

नई दिल्ली: अगर आप सुभाष घई की फिल्मों की हीरोइन के नाम पर गौर करेंगे, तो पाएंगे कि ज्यादातर का नाम ‘म’ अक्षर से शुरू होता है. राकेश रोशन की फिल्मों के नाम का ‘क’ अक्षर से शुरू होना कोई इत्तेफाक नहीं है. दरअसल, सिनेमा जगत में नाम पर काफी महत्व दिया जाता है. आप इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, लेकिन एक नाम की तीन फिल्में बीते 13 साल के अंतराल में रिलीज हुईं और तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठा दिया था.

रवि किशन स्टारर पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं. हम फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ की बात कर रहे हैं, जिसने कॉमेडी और एक्शन का ऐसा तड़का लगाया कि हर कोई रवि किशन की परफॉर्मेंस का दीवाना बन गया.

फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ में रवि किशन ने पुलिसवाले के रोल में ऐसा गर्दा उड़ाया कि सिनेमाघर सीटियों की आवाज से गूंज उठे थे. फिल्म में रवि किशन के अपोजिट संगीता तिवारी नजर आई थीं. भोजपुरी सिनेमा के नजरिये से देखें, तो यह फिल्म अपने दौर से आगे की लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रवि किशन की फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ की रिलीज के करीब 12 साल बाद रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ आई, जिसने मॉडर्न सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी. फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस से 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे.

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में सभी सितारों की परफॉर्मेंस काबिल-ए-गौर थी, लेकिन अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की हर किसी ने तारीफ की. फिल्म की कहानी साल 1999 में आईसी-814 फ्लाइट की हाइजैकिंग से शुरू होती है.

फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी भारतीय संसद अटैक, मुंबई अटैक जैसी आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ भारत के सीक्रेट मिशन से प्रेरित बताई जाती है, जिसमें हमजा अली मजारी जैसे भारतीय जाबांज पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों की कमर तोड़ते हैं.

‘धुरंधर’ की धुआंधार सफलता के बाद 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर 2’ ने दस्तक दी, जिसके चर्चे आज दुनियाभर में हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस से अब तक 1671 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है.

‘धुरंधर 2’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ हाइएट ग्रोसिंग इंडियन मूवी की लिस्ट में चौथे और पांचवें स्थान पर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *