Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

‘कौन समय?’, रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के कमबैक पर किया पलटवार? वायरल वीडियो में कसा तंज


Last Updated:


समय रैना के शो पर पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक कमेंट किया था. इस विवादित कमेंट के बाद समय रैना को अपना पूरा शो डिलीट करना पड़ा था और अब 14 महीनों बाद समय ने यूट्यूब पर कमबैक कर लिया है. उन्होंने रणवीर की बेतूकी बातों पर निशाना साधा था. अब बियर बाइसेप उर्फ रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो समय को आड़े हाथों लेते दिख रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'कौन समय?', रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के कमबैक पर किया पलटवार? Zoom

समय रैना ने एक साल बाद वापसी कर ली है.

नई दिल्ली. यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई पॉडकास्ट नहीं, बल्कि कॉमेडियन समय रैना के मजाक पर दिया गया उनका रिएक्शन है. हाल ही में समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में रणवीर पर कई मजेदार टिप्पणियां की थीं, जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए समय रैना ने रणवीर पर तंज कसा था और मजाकिया अंदाज में उन्हें खूब ट्रोल भी किया था. अब बियर बाइसेप के नाम से फेमस रणवीर ने इशारों ही इशारों में समय को जवाब दिया है.

दरअसल, एक पैपराजी वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया को पैप्ज से बातचीत करते देखा गया. इस दौरान जब उनसे समय रैना को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए चुटीले अंदाज में जवाब दिया, ‘समय? कौन समय? क्या समय? हमारा टाइम. इट्स आवर टाइम, माय टाइम इज नाउ.’ उनका यह जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया रिएक्शन कह रहे हैं.

रणवीर का वीडियो हो रहा वायरल

एक अन्य वीडियो में रणवीर ने अपने ऊपर बने म मीम्स पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि तारीफें और प्रतिक्रियाएं उन तक पहुंचती रहती हैं, लेकिन वह हर चीज को पॉजिटिविटी से लेते हैं. रणवीर ने इशारों-इशारों में कहा कि लोगों का अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होना चाहिए और जिंदगी में मुस्कुराते रहना जरूरी है. उनके इस बयान को कई यूजर्स ने इस रूप में देखा कि वह समय रैना के तंज को दिल पर लेने के बजाय स्पोर्टिंगली ले रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *