Last Updated:
सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के एंट्री सीन लीक होने पर आर. माधवन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने पायरेसी को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए सवाल किया कि आखिर लोग ऐसी हरकतें करके कैसे बच निकलते हैं? उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से खास गुजारिश की है कि वे इस लीक वीडियो को आगे शेयर न करें और फिल्म की मेहनत का सम्मान करें. माधवन की यह अपील अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.

रिलीज से पहले लीक होने की वजह से चर्चा में बनी है जन नायकन फिल्म.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जन नायकन रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. खबर है कि फिल्म का धमाकेदार एंट्री सीन इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिसे लेकर मेकर्स और फैंस काफी परेशान हैं. दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों ने इस पायरेसी का कड़ा विरोध किया है. इसी बीच फिल्म धुरंधर में अपनी बेहतरीन अदाकारी से वाहवाही लूटने वाले आर. माधवन ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है. माधवन ने फिल्म का समर्थन करते हुए लीक को गलत बताया है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है.
मणिरत्नम की तमिल फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले आर. माधवन भले ही हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम कमा चुके हैं लेकिन उनकी जड़ें आज भी दक्षिण सिनेमा से जुड़ी हैं. अब उन्होंने रिलीज से पहले ‘जन नायकन’ के लीक होने और पाइरेसी की शिकार हो रही फिल्मों को लेकर दुख जताया है. आर माधवन ने सूर्या शिवकुमार के ट्वीट को रीट्वीट किया है और उनके ट्वीट का समर्थन भी किया है.
I totally agree and this is extremely heartbreaking and troubling. How are people getting away with this . Please respect the hard work of all the people involved in this Film. 🙏. Please do avoid watch it it on the pirated platforms.. .. 🙏 https://t.co/tvyiIEl3ww
Leave a Reply