Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

जब रणवीर सिंह से मिले रजत अरोड़ा, सुपरस्टार ने दिल से किया स्वागत, कहा- ‘ भाई गैंग में आपका स्वागत है भाई’


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर रजत अरोड़ा ने हाल ही में सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात की यादें शेयर की हैं. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म धुरंधर की की शूटिंग के दौरान थाईलैंड में उनकी रणवीर से पहली बार मुलाकात हुई थी, जहां रणवीर ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करते हुए कहा था, ‘गैंग में आपका स्वागत है, भाई.’

ख़बरें फटाफट

जब रणवीर सिंह से मिले रजत अरोड़ा, सुपरस्टार ने दिल से किया स्वागतZoom

रणवीर की तारीफ में पढ़े कसीदें

रजत अरोड़ा इस फिल्म में मुक्का गुरसेवक सिंह के किरदार में नजर आए थे. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के साथ काम करना उनके करियर के सबसे शानदार अनुभवों में से एक रहा. रजत के मुताबिक रणवीर की ऊर्जा इतनी जबरदस्त होती है कि उनके आसपास मौजूद लोग भी खुद को प्रेरित महसूस करते हैं. उनकी मौजूदगी से सेट का माहौल हमेशा जोश और उत्साह से भरा रहता था.

याद किया पहली मुलाकात का एक्सपीरियंस

रजत ने अपनी बातचीत में बताया है कि जब कलाकारों को ऐसा पॉजिटिव माहौल मिलता है, तो वे अपने काम को और बेहतर तरीके से कर पाते हैं. उनके मुताबिक रणवीर सिंह का बिहेव बहुत ही दोस्ताना है और यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार खुद को काफी सहज महसूस करते हैं. बातचीत के दौरान रजत ने उस दिन को भी याद किया जब उनकी पहली बार रणवीर सिंह से मुलाकात हुई थी. यह मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान थाईलैंड में हुई थी. रजत उस समय अपने कॉस्ट्यूम ट्रायल के लिए जा रहे थे और उसी दौरान सामने से रणवीर सिंह आते हुए दिखाई दिए.

मिलते वक्त नर्वस थे रजत

रजत अपनी बात आगे रखते हुए बताते हैं कि उस पल उनके मन में कई तरह के विचार आने लगे थे. वह सोच रहे थे कि पहली बार इतने बड़े स्टार से आमने-सामने मुलाकात होने वाली है, लेकिन उनसे क्या बात करेंगे. वह थोड़े नर्वस भी महसूस कर रहे थे. हालांकि जैसे ही दोनों की मुलाकात हुई, रणवीर सिंह ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया. रजत के मुताबिक रणवीर ने उनसे कहा, ‘गैंग में आपका स्वागत है, भाई.’ इसके बाद उन्होंने उन्हें गले भी लगा लिया.

बता दें कि रजत ने अपनी बात कहते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास बन गया. उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा स्टार इतने अपनापन के साथ मिलेगा. यही वजह है कि वह उस पल को आज भी अपनी जिंदगी की खास यादों में गिनते हैं.उन्होंने यह भी बताया कि पूरी शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह काफी सहयोगी रहे. जब भी कोई सीन शूट होता था और बाद में उसे मॉनिटर पर देखा जाता था, तो रणवीर अक्सर उनके अभिनय की तारीफ करते थे.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *