Tuesday, 21 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

पूजा भट्ट ने शेयर की 23 साल पुरानी फोटो, दिखाया जॉन अब्राहम का अनदेखा अवतार


Last Updated:


पूजा भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘पाप’ की शूटिंग के दौरान की एक पुरानी तस्वीर साझा कर फैंस को 2003 की यादों में लौटा दिया. काजा, स्पीति वैली में ली गई इस तस्वीर में वह जॉन अब्राहम और स्थानीय लोगों के साथ नजर आ रही हैं, जो पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं. पूजा ने फोटो को फिल्म की सादगी और असली आत्मा की झलक बताते हुए साझा किया.

ख़बरें फटाफट

पूजा भट्ट ने शेयर की 23 साल पुरानी फोटो, दिखाया जॉन अब्राहम का अनदेखा अवतार Zoom

पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म के सेट से अनदेखी फोटो शेयर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम poojab1972)

नई दिल्ली.  बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ अपनी कहानी से नहीं, बल्कि अपने विजुअल्स, लोकेशंस और माहौल से भी दर्शकों के दिल में बस जाती हैं. ऐसी ही फिल्मों में शामिल है ‘पाप’, जिसे आज भी उसकी अनोखी कहानी और स्पीति वैली की खूबसूरत पृष्ठभूमि के लिए याद किया जाता है. अब इस फिल्म की यादों को अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट ने एक बार फिर ताजा किया है. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शूटिंग के दिनों की एक खास तस्वीर साझा कर फैंस को पुरानी यादों की झलक दिखाई.

पूजा भट्ट द्वारा शेयर की गई यह थ्रोबैक तस्वीर फिल्म ‘पाप’ की शूटिंग के दौरान साल 2003 में हिमाचल प्रदेश के काजा में ली गई थी. फोटो में पूजा भट्ट अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि उनके आसपास स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं. ऊनी टोपी, गर्म कपड़े और स्थानीय गहनों से सजी यह तस्वीर न सिर्फ उस समय की याद दिलाती है, बल्कि स्पीति की सांस्कृतिक खूबसूरती को भी बखूबी सामने लाती है.

पूजा भट्ट ने फिल्म के सेट से शेयर की फोटो

इस तस्वीर को साझा करते हुए पूजा भट्ट ने लिखा कि यह फोटो फिल्म की सादगी और उसकी असली आत्मा को बेहद खूबसूरती से कैद करती है. उनके पोस्ट ने फैंस के बीच तुरंत चर्चा छेड़ दी और कई लोगों ने फिल्म को फिर से याद करना शुरू कर दिया.

यहां देखें पोस्ट

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *