Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

18 करोड़ में सजा मंडप, 1 करोड़ की दुल्हन की साड़ी, स्टार की शादी में खर्च हुए इतने करोड़! बन जाती मेगा बजट मूवी


Last Updated:

साउथ इंडियन सुपरस्टार की 2011 में हुई शादी अपनी भव्यता की वजह से आज भी चर्चा में रहती है. करीब 100 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली इस शादी में मंडप की सजावट पर ही 18 करोड़ खर्च हुए थे, जबकि दुल्हन की साड़ी की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा थी. उस समय यह बजट बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बराबर था. हालांकि, सगाई के वक्त लक्ष्मी के नाबालिग होने के कारण स्टार को कानूनी विवाद का सामना भी करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने लड़की के बालिग होने तक इंतजार किया और फिर शादी के बंधन में बंधे.

नई दिल्ली: भारतीय शादियों की भव्यता पूरी दुनिया में मशहूर है. हमारे देश में लोग अपनी क्षमता के अनुसार शादियों पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं. लेकिन जब बात बड़े व्यापारियों या फिल्मी सितारों की हो, तो यह खर्च करोड़ों और अरबों में पहुंच जाता है. लग्जरी होटल, महंगे कपड़े और शाही सजावट आजकल भारतीय शादियों की पहचान बन चुके हैं.

बीते कुछ सालों में हमने अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल जैसी कई रॉयल शादियां देखी हैं. इन सितारों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बेतहाशा खर्च किया. लेकिन इन सबसे अलग, आज से करीब 15 साल पहले साउथ इंडिया के एक सुपरस्टार की शादी ने जो सुर्खियां बटोरी थीं, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है.

हम बात कर रहे हैं ‘आरआरआर’ फेम सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की. साल 2011 में जब जूनियर एनटीआर ने मशहूर उद्योगपति नार्ने श्रीनिवास राव की बेटी लक्ष्मी प्रणति के साथ सात फेरे लिए, तो वह सेरेमनी उस समय का सबसे महंगा विवाह माना गया था. यह एक अरेंज मैरिज थी, लेकिन इसकी भव्यता किसी रॉयल उत्सव से कम नहीं थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उस दौर में जूनियर एनटीआर की शादी के बजट ने सबको हैरान कर दिया था. इस पूरी शादी पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. यह अमाउंट उस समय कितनी बड़ी थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन दिनों बड़े बजट की फिल्में भी इतने में ही बन जाया करती थीं.

उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार रजनीकांत की ‘एंथिरन’ का बजट 130 करोड़ और शाहरुख खान की ‘रा-वन’ का बजट 150 करोड़ रुपये था. जूनियर एनटीआर की शादी का बजट इन मेगा-बजट फिल्मों के काफी करीब था, जिसने इसे एंटरटेनमेंट जगत की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में टॉप ला खड़ा किया.

वेडिंग सेरेमनी इतनी विशाल थी कि इसमें लगभग 3000 वीवीआईपी हस्तियों और 1200 से ज्यादा फैंस ने शिरकत की थी. मेहमानों की लिस्ट से लेकर खाने के मेन्यू तक, हर चीज लाजवाब थी. खबरों की मानें तो शादी के भव्य मंडप और हॉल की साज-सज्जा पर ही उस जमाने में करीब 18 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस पर भी करोड़ों खर्च किए गए. दुल्हन लक्ष्मी प्रणति ने अपनी शादी के लिए खास तौर पर तैयार की गई सोने के धागों वाली कांचीपुरम रेशम की साड़ी पहनी थी. बताया जाता है कि उस समय केवल उस साड़ी की कीमत ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी, जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड था.

हालांकि, इस भव्यता के पीछे एक बड़ा कानूनी विवाद भी जुड़ा था. जब जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी की सगाई हुई, तब लक्ष्मी की उम्र केवल 17 साल थी. सगाई की खबर फैलते ही एक वकील ने बाल विवाह अधिनियम के तहत अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. इस विवाद ने शादी की खुशियों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी थी.

विवाद को बढ़ता देख जूनियर एनटीआर ने समझदारी दिखाई और लक्ष्मी के कानूनी रूप से विवाह योग्य उम्र (18 साल) होने तक इंतजार किया. आखिर में 2011 में उन्होंने धूमधाम से शादी की. आज यह जोड़ा अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहा है और उनके दो प्यारे बेटे हैं. उनकी यह शादी आज भी भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *