Last Updated:
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल को शादी की सालगिरह मनाई और बेटी आराध्या के साथ फैमिली फोटो शेयर की. फोटोज में भले अमिताभ बच्चन-जया बच्चन न हों, पर उनका आशीर्वाद हमेशा बेटे-बहू पर बना रहता है. इस बीच, अमिताभ बच्चन के बैक-टू-बैक दो क्रिप्टिक पोस्ट लोगों को बेचैन कर रहे हैं. साथ ही, अभिषेक बच्चन का ऐश्वर्या राय पर लेटेस्ट बयान भी खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वे सफल मैरिज का सीक्रेट बता रहे हैं.
नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय ने मैरिज ऐनिवर्सरी पर जहां अभिषेक बच्चन-आराध्या के साथ खुशनुमा तस्वीरें पोस्ट करके जश्न मनाया, वहीं ससुर अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर करके ‘अकेलेपन’ का दर्द बयां किया. 83 साल के मेगास्टार ने ब्लॉग की शुरुआत में लिखा था, ‘हालात कैसे भी हों, अंत में सिर्फ आप अकेले होते हैं.’ बेटे अभिषेक बच्चन की सालगिरह के दिन अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट फैंस को चिंतित कर रहा है. अब अभिषेक बच्चन का शादी और ऐश्वर्या राय पर बयान लाइमलाइट बटोर रहा है.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
अमिताभ बच्चन ने 20 अप्रैल को अभिषेक-ऐश्वर्या को मैरिज एनिवर्सरी की शुभकामनाएं देने के बजाय दर्दभरा बयान दिया, तो लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे लिखा था कि आप क्या सोचते हैं, क्या सहते हैं, क्या पाते हैं, उसे आपको अकेले झेलना होता है. आप ही मायने रखते हो और कुछ नहीं.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
अमिताभ बच्चन अगले दिन यानी 21 अप्रैल को खुश नजर आए, तो उनके ब्लॉग से भी बयां हुआ. उन्होंने भलाई की बात कहते हुए क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, ‘अपना ना हो सके और अगर किसी दूसरे का भला हो, तो कर देना चाहिए, लेकिन बिना प्रचार के.’ दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग शादी और प्यार पर बात करते हुए डेक्कन क्रॉनिकल्स को बताया कि वे साल 2000 में फिल्म ‘ढाई आखर प्रेम के’ की शूटिंग के समय ऐश्वर्या से मिले थे. हालांकि, उस समय उन्हें नहीं लगा कि ऐश्वर्या राय उनकी सोलमेट बनेंगी. (फोटो साभारः अमिताभ बच्चन ब्लॉग)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय को जेपी दत्ता की फिल्म ‘उमराव जान’ में काम करने के दौरान प्यार हुआ था. अभिषेक बोले, ‘फिल्म गुरु की रिलीज के कुछ महीनों बाद हमने शादी कर ली. मणिरत्नम हम दोनों के लिए खास बने रहे. हम उन्हें अपना प्यारा दोस्त और गॉडफादर मानते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘ऐश्वर्या राय सिर्फ मेरी बेटी की मां ही नहीं हैं, वे मेरी सोलमेट भी हैं. उन्होंने अच्छे संस्कारों के साथ बेटी आराध्या को बड़ा किया है. हमारी शादी के 19 साल सपने जैसे रहे हैं. 20वीं सालगिरह के लिए हमारे बड़े प्लान हैं, लेकिन मैं आपको उसके बारे में अभी बताने नहीं वाला.'(फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
अभिषेक बच्चन ने भी फिर अपनी सफल शादी का सीक्रेट बताया. वे बोले, ‘हर रात सोने से पहले अपनी पत्नी को 3 बार सॉरी कहें.’ गौरतलब है कि अभिषेक-ऐश्वर्या ने ‘गुरु’, ‘धूम 2’, ‘सरकार राज’, ‘बंटी और बबली’, ‘कुछ न कहो’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
अभिषेक-ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी और 2011 में आराध्या का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था. वे अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और बहुत कम सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं. दोनों साथ में हाई-प्रोफाइल इवेंट अटेंड करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
अभिषेक बच्चन फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया है. फिल्म मराठा साम्राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बनी है, जो 1 मई को रिलीज होगी.
Leave a Reply