Thursday, 23 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

मासूम चेहरे वाली हसीना, गाने में स्टेज पर देखते ही जिसे बेकाबू हो थे गए संजय दत्त, बोल सुनकर तो बंद कर लेंगे कान


Last Updated:

वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म से की थी. पहली ही फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई. लेकिन साल 1995 में आई एक फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐसा गाना किया जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए थे.

नई दिल्ली. वो सुंदरी, जिसने अपने करियर की शुरुआत ही ऋषि कपूर के साथ की थी. पहली फिल्म से उन्होंने बड़ी पहचान पाई. लेकिन संजय दत्त के साथ आई तो एक गाने से तहलका ही मचा गई.

हम बात कर रहे हैं साल 1991 में आई फिल्म हिना से डेब्यू करने वाली हसीना जेबा बख्तियार की. इस फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था. फिल्म में ऋषि कपूर संग उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी. इस फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान भी मिली थी.

साल 1995 में जेबा ने संजय दत्त के साथ फिल्म जय विक्रांता में काम किया था. इस फिल्म में संजय के साथ भी उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म कुछ खास पसंद नहीं की गई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन इस फिल्म का एक गाना बहुत पॉपुलर हुआ था. वो गाना है, जय विक्रांता का ‘कोठे ऊपर कोठरी’, मैं उस पर रेल चला दूंगी’. अपने दौर में ये गाना काफी पसंद किया गया था.

इस गाने को काफी बोल्ड अंदाज में पेश किया गया था. गाने ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. गाने की धुन, लिरिक्स और फिल्मांकन इतना अलग था कि रिलीज के साथ ही यह हर जगह छा गया.

गाने में जैसे ही जेबा अपनी बात कहती हैं, दूर बैठे संजय दत्त गाना सुनते ही अपना आपा खो बैठते हैं और भरी महफिल में तालियां बजाते-बजाते नाचने लगते हैं. सुहागरात पर फिल्माया गया ये गाना अपने दौर में बवाल काट गया था.

पाकिस्तान से आकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन जेबा ने अपनी एक्टिंग टैलेंट से यह कर दिखाया. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में खास जगह दिलाई. भले ही उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा लंबा न चला हो, लेकिन कुछ यादगार प्रोजेक्ट्स ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *