Thursday, 23 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

शिल्पा शेट्टी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा, दर्शन को उमड़ी भीड़


होमवीडियोमनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा, दर्शन को उमड़ी भीड़, मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

X

title=

शिल्पा शेट्टी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा, दर्शन को उमड़ी भीड़, मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

 

arw img

मिर्जापुर में आज उस वक्त हलचल बढ़ गई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अचानक मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच गईं. उनके आने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी. हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया.शिल्पा शेट्टी ने मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए. उन्होंने मां के चरणों में माथा टेका और अपने परिवार के साथ-साथ देश की खुशहाली की प्रार्थना की.इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में नजर आया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.मंदिर के पुजारी धीरज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिल्पा शेट्टी से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई. पूजा के दौरान मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जैसे ही लोगों को पता चला कि शिल्पा शेट्टी मंदिर में हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई. कई लोग मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करते दिखे, तो कुछ बस उन्हें करीब से देखने के लिए उत्सुक नजर आए.कुल मिलाकर शिल्पा शेट्टी का यह दौरा भक्तों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा. उनके आने से मंदिर का माहौल और भी खास हो गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *