नई दिल्ली. फिल्म राज (2002) का गाना ‘मैं अगर सामने’ उस दौर के हर आशिक की प्लेलिस्ट का हिस्सा हुआ करता था. बिपाशा बसु और डिनो मोरिया पर फिल्माया गया यह गाना आज भी जब कानों में पड़ता है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. नदीम-श्रवण का शानदार संगीत और समीर के लिखे प्यारे बोलों ने इसे एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक बना दिया था. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत अभिजीत भट्टाचार्य और अलका याग्निक की आवाज है. दोनों ने जिस सादगी और गहराई से इसे गाया है, वो सीधे दिल में उतर जाती है. यह गाना बिपाशा और डिनो की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से और भी खास बन गया था. बिपाशा की मासूमियत और डिनो का चॉकलेटी लुक उस समय काफी चर्चा में रहा था. फिल्म भले ही हॉरर थी, लेकिन इस गाने ने उसमें प्यार की एक अलग ही मिठास घोल दी थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply