नई दिल्ली. ‘ओए राजू प्यार ना करियो’ साल 2000 में आई फिल्म हद कर दी आपने का एक ऐसा दर्दभरा गाना है, जिसे आज भी लोग खूब सुनते हैं. यह गाना उस दौर की याद दिलाता है जब गोविंदा का जलवा सिर चढ़कर बोलता था. यह गाना एक तरह की चेतावनी है, जिसमें गोविंदा अपने खास अंदाज में प्यार के चक्कर में न पड़ने की सलाह दे रहे हैं. रानी मुखर्जी भी इस गाने में बेहद खूबसूरत और चुलबुली लगी हैं. इस गाने को आनंद राज आनंद ने गाया और म्यूजिक भी दिया है. यूरोप की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना विजुअली भी बहुत कलरफुल और रिफ्रेशिंग है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply