Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

हीरो ने संघर्ष की साथी को बनाया सपनों की रानी, 11 साल तक किया 1 ही एक्ट्रेस को डेट, धूमधाम से शादी कर दी मिसाल


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे एक्टर या एक्ट्रेस जो किसी एक के प्रति वफादार रहते हैं या फिर हमेशा के लिए साथ निभाते हैं. इंडस्ट्री में बहुत कम समय में कलाकारों के ब्रेकअप और डिवोर्स हो रहे हैं. ऐसे में राजकुमार राव और पत्रलेखा एक मिसाल है, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में एक-दूसरे का साथ दिया और एक मिसाल कायम की.

Rajkummar Rao

राजकुमार राव बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं. राजकुमार की तरह उनकी पत्नी पत्रलेखा भी बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकार हैं. राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी दोस्ती, वफादारी और एक सपने का 11 साल लंबा सफर है. एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर मिलने से लेकर 2021 में शादी करने तक दोनों की लव स्टोरी बहुत ही इंटरेस्टिंग है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

Rajkummar Rao

जब बॉलीवुड की ज्यादातर प्रेम कहानियां चकाचौंध में फीकी पड़ जाती हैं, राजकुमार राव और पत्रलेखा की कहानी एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है. एक-दूसरे को देखने से लेकर शादी की कसमें खाने तक और अब पेरेंट्स बनने तक, इन दोनों की कहानी बिल्कुल फिल्मी नहीं रही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

Rajkummar Rao Patralekh

राजकुमार राव और पत्रलेखा की पहली मुलाकात ‘ये आशिकी’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों की मुलाकात फिल्म और मॉडलिंग इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई. दोनों की एक जैसी सोच, एक्टिंग का जुनून और साधारण शुरुआत थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rajkummar Rao

साल 2010 में राजकुमार ने पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखा और खुद से कहा, “मैं एक दिन इससे शादी करूंगा.” पत्रलेखा ने उन्हें ‘लव सेक्स और धोखा’ में देखा और उन्हें एक सीरियस एक्टर के रूप में देखा, न कि ऐसे इंसान के रूप में जिससे वह प्रभावित हो जाएं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

Rajkummar Rao Patralekh

साल 2010 से दोनों रिलेशिनशिप में आए. दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा. पत्रलेखा ने एक बार बताया था कि उनका रिश्ता आपसी सम्मान और दोस्ती पर टिका है. करीब एक दशक तक दोनों ने एक-दूसरे के करियर में साथ दिया, ऑडिशन के लिए साथ जाना, कार की पिछली सीट से एक-दूसरे का हौसला बढ़ाना और एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर बनना, यही इनकी पहचान रही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

Rajkummar Rao

पत्रलेखा और राजकुमार राव ने लंबे रिलेशनशिप के बाद नवंबर 2021 में चंडीगढ़ में एक सादगी भरी शादी की. शादी के दिन राजकुमार का पत्रलेखा के सामने घुटनों पर बैठना प्यार और सम्मान का इजहार था. दोनों ने खूबसूरत कैप्शन के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

Rajkummar Rao

पत्रलेखा और राजकुमार राव ने जुलाई 2025 में एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए बताया कि वह बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं. 15 नवंबर 2025 को पत्रलेखा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया. दोनों ने यह खबर चुपचाप लेकिन खुशी के साथ दी, और दोस्तों व सितारों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

हीरो ने संघर्ष की साथी को बनाया ड्रीम गर्ल, 11 साल तक किया 1 ही हीरोइन को डेट



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *