Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Vitamin C Rich Food Benefits; Skin Care Routine


11 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

विटामिन C एक ऐसा जरूरी विटामिन है, जो हमारे शरीर के कई अहम कामों में बड़ी भूमिका निभाता है। इसे ‘एसेंशियल न्यूट्रिएंट’ कहा जाता है। शरीर इसे खुद नहीं बनाता बल्कि हमें इसे फूड के जरिए ही लेना पड़ता है। हाल के सालों में विटामिन C की पहचान सिर्फ सेहत तक सीमित नहीं रही है। अब यह स्किनकेयर इंडस्ट्री का भी एक लोकप्रिय और प्रभावी इंग्रीडिएंट बन चुका है। एंटी-एजिंग, त्वचा को टाइट बनाए रखने और स्किन को ब्राइट व ग्लोइंग बनाने के लिए इसका काफी इस्तेमाल किया जा रहा है।

लेकिन एक मशहूर अंग्रेजी की कहावत है कि “स्किन केयर इज वॉट यू ईट।” यानी हमारी डाइट सीधे तौर पर स्किन हेल्थ को प्रभावित करती है।

जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, डाइट के जरिए लिया गया विटामिन C स्किन तक बेहतर तरीके से पहुंचता है। यह कोलेजन बनाने, त्वचा की परतों को मजबूत करने और रिपेयर प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि

  • विटामिन C स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है?
  • हेल्दी स्किन के लिए रोज कितना विटामिन C लेना जरूरी है?
  • स्किन केयर रूटीन में विटामिन्स को कैसे शामिल करें?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- विटामिन C रिच फूड खाने से स्किन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसको लेकर नई स्टडी क्या कहती हैं?

जवाब- यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब आप विटामिन C-रिच फूड खाते हैं, तो इसका लेवल ब्लड और स्किन दोनों में बढ़ता है। यह स्किन के हेल्थ को बेहतर बनाता है। साथ ही स्किन थिकनेस, कोलेजन प्रोडक्शन और स्किन के अपर लेयर के रिन्यूअल प्रोसेस में सुधार भी होता है। ये स्टडी जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी में पब्लिश की गई।

शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि विटामिन C ब्लड के माध्यम से स्किन के सभी लेवल तक पहुंचता है। इससे स्किन की कार्यक्षमता में सुधार होता है, जबकि त्वचा पर सीधे लगाने वाली क्रीम की तुलना में आहार के जरिए लिया गया विटामिन C अधिक प्रभावी साबित हुआ। इसलिए स्किन हेल्थ के लिए फूड के जरिए विटामिन C लेने से बेहतर होता है।

सवाल- विटामिन C रिच फूड स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

जवाब- विटामिन C रिच फूड स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व स्किन की हर लेयर तक पहुंचकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। साथ ही, स्किन एजिंग से बचाते हैं। आइए नीचे दिए ग्राफिक से समझते हैं कि विटामिन C रिच फूड स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं-

ग्राफिक 1

विटामिन C रिच फूड खाएं

चमकेगी स्किन

विटामिन C हमारी त्वचा को–

पोषण देता है।

कोलेजन बढ़ाता है।

ड्राईनेस से बचाता है।

एजिंग स्लो करता है।

स्किन हील करता है।

फाइन लाइन्स घटाता है।

डैमेज से बचाता है।

टोन ब्राइट करता है।

डार्क सर्कल्स कम करता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

सोर्स: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- हेल्दी स्किन के लिए रोज कितना विटामिन C लेना जरूरी है?

जवाब- हेल्दी स्किन के लिए विटामिन C की जरूरत हर जेंडर ग्रुप में अलग हो सकती है। इसके अलावा कुछ खास कंडीशन में इसकी जरूरत बदल सकती है। जैसे-

वयस्क (19+ उम्र) पुरूष-लगभग 90 मिलीग्राम

वयस्क (19+ उम्र) महिला- लगभग 75 मिलीग्राम

गर्भवती महिला- लगभग 85 मिलीग्राम

स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) कराने वाली महिलाओं में ये जरूरत 120 मिलीग्राम प्रतिदिन हो जाती है। वहीं जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनके शरीर में तेजी से विटामिन C की कमी होती है। इसलिए इन लोगों को तय मात्रा के अलावा लगभग 35 mg अतिरिक्त विटामिन C लेने की सलाह दी जाती है।

सवाल-विटामिन C की कमी से स्किन को क्या नुकसान होते हैं?

जवाब- विटामिन C की कमी से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कोलेजन (एक तरह का प्रोटीन होता है, जो स्किन को नमी और इलास्टिसिटी देता है) बनने और स्किन रिपेयर के लिए बेहद जरूरी है। ग्राफिक से इसके नुकसान के बारे में समझते हैं-

ग्राफिक 2

विटामिन C डेफिशिएंसी के खतरे

स्किन एक्ने

स्किन डैमेज

लाल धब्बे

डार्क सर्कल्स

स्लो हीलिंग

स्किन पिगमेंटेशन

समय से पहले झुर्रियां

स्किन का नीला पड़ना

स्कर्वी डिजीज*

नोट: *स्कर्वी डिजीज- विटामिन C की गंभीर कमी से होने वाली बीमारी।

सोर्स: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- विटामिन C की कमी से स्किन पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

जवाब- विटामिन C की कमी होने से स्किन ड्राई हो जाती है। कई बार स्किन पर छोटे-छोटे लाल चकत्ते या दाने नजर आने लगते हैं, जो स्किन के कमजोर होने का संकेत होते हैं। इसके साथ ही स्किन और बाल दोनों बेजान दिखने लगते हैं।

सवाल- स्किन हेल्थ के लिए विटामिन C के अलावा और कौन से विटामिन जरूरी होते हैं?

जवाब- स्किन हेल्थ सिर्फ विटामिन C पर निर्भर नहीं होती। स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ और विटामिन भी उतने ही जरूरी होते हैं। जैसे-

विटामिन A

यह स्किन सेल्स के रिन्यूअल में मदद करता है और त्वचा को स्मूद बनाए रखता है। इसकी कमी से स्किन ड्राई हो सकती है और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।

विटामिन E

विटामिन E एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट है, जो त्वचा को धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह स्किन को मॉइस्चराइज रखता है और ड्राइनेस कम करता है।

विटामिन D

यह स्किन की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और स्किन सेल्स के फंक्शन को बेहतर बनाता है। इसकी कमी से त्वचा बेजान और कमजोर हो सकती है।

विटामिन B कॉम्प्लेक्स

इसमें शामिल B3 (नायसिनामाइड), B5 और B7 (बायोटिन) स्किन के लिए खास माने जाते हैं। ये स्किन बैरियर को मजबूत करते हैं, रेडनेस कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं।

विटामिन K

यह आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, लाल निशान और ब्रूजेस (स्किन नीला पड़ना) को हल्का करने में मदद करता है।

सवाल- स्किन केयर रूटीन में विटामिन्स को कैसे शामिल करें?

जवाब- विटामिन्स रिच फूड के साथ- साथ विटामिन रिच प्रोडक्ट इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन C, E और A वाले क्रीम और सीरम सीधे स्किन पर असर करते हैं और खास स्किन प्रॉब्लम्स को टारगेट करते हैं।

ग्राफिक 3

“बैलेंस डाइट स्किन को अंदर से हेल्दी बनाती है। अगर हमारा खानपान दुरुस्त है, लाइफस्टाइल हेल्दी है तो यह सैकड़ों महंगी क्रीमों से ज्यादा प्रभावी है। अगर शरीर में पोषण की कमी है तो क्रीम लगाने से भी त्वचा में चमक नहीं आएगी।”

डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?

जवाब- हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए खाने की प्लेट में क्या है यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। सही डाइट स्किन को अंदर से पोषण देती है और लंबे समय तक असर दिखाती है। ग्राफिक से समझते हैं हेल्दी स्किन के लिए क्या खाना चाहिए

ग्राफिक 4

हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं

विटामिन C रिच फ्रूट

हरी सब्जियां

बीज और नट्स

हेल्दी फैट्स

प्रोटीन रिच फूड

8–10 गिलास पानी

सोर्स: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- विटामिन C से भरपूर फूड कौन-कौन से ऐसे फूड हैं जिनमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है?

जवाब- विटामिन C रिच फूड में कई तरह की सब्जियां और फल शामिल होते हैं। सब्जियों में शिमला मिर्च (खासकर लाल व पीली), ब्रोकली, टमाटर व हरी पत्तेदार शामिल होती है। वहीं फल में आंवला, अमरूद, संतरा/मौसमी, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता, अनानास जैसे फल विटामिन C के अच्छे सोर्स हैं। ध्यान रखें, विटामिन C पकाने से कम हो सकता है। इसलिए इन फूड्स को कच्चा या हल्का पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। याद रखें कि हेल्दी स्किन की शुरुआत किचन से होती है, और रोज की छोटी-छोटी हेल्दी आदतें सबसे बड़ा फर्क ला सकती हैं।

…………………….

जरूरत की ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- विटामिन-C कम तो जल्दी-जल्दी पड़ेंगे बीमार:रोज चाहिए 75mg, जानें डेफिशिएंसी के संकेत, इन फूड्स में है सबसे ज्यादा

हमें स्वस्थ रहने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन C इनमें से एक है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, स्किन को हेल्दी रखने, घाव भरने में मदद करने और आयरन के अवशोषण में अहम भूमिकाएं निभाता है। लेकिन आज की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान की वजह से बहुत से लोग अपनी डेली विटामिन C की जरूरत पूरी नहीं कर पाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *