Last Updated:
मधुबाला की बायोपिक को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पहले खबर थी कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं, लेकिन बाद में इन अटकलों को खारिज कर दिया गया.इसके बाद एक अनीत पड्डा का नाम सामने आया, मगर उनकी कास्टिंग को लेकर भी मेकर्स ने मना कर दिया. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी पसंद जाहिर करनी शुरू कर दी है और कई यूजर्स एक नई हसीना को इस आइकॉनिक किरदार के लिए सबसे बेहतर बता रहे हैं. कौन है वो हसीना चलिए बताते हैं…

मधुबाला की बायोपिक में कौन एक्ट्रेस होगी, मेकर्स ने इसका खुलासा नहीं किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक को लेकर इन दिनों कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है. पिछले दिनों खबर आई कि इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी ने हाथ पीछे खींच लिए हैं. इन नाम के बाद साल 2025 की सबसे चर्चित एक्ट्रेस रहीं अनीत पड्डा का नाम सामने आया. हालांकि, वाईआरएफ टैलेंट के प्रवक्ता ने ऑफिशियल तौर पर साफ किया है कि मधुबाला की बायोपिक में अनीत पड्डा को नहीं लिया गया है. अब ये तो सस्पेंस हैं कि ‘ट्रेजेडी क्वीन’ कौन बनेगी? मेकर्स ने किस एक्ट्रेस को सलेक्ट किया है ये तो राज है, लेकिन फैंस ने नई मधुबाला का नाम सजेस्ट किया है.
फैंस के लिए ये है परफेक्ट ‘ट्रेजेडी क्वीन’
इस रिपोर्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर फैंस ने इस किरदार के लिए अपनी पसंद जाहिर करनी शुरू कर दी है. फैंस का एक तबका ऐसा भी है जो न तो कियारा और न ही अनीत को मधुबाला के रोल के लिए फिट मान रहा है. रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादातर फैंस तृप्ति डिमरी का नाम ले रहे हैं एक यूजर ने लिखा, ‘नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस में सिर्फ तृप्ति ही हैं जो इस किरदार को निभा सकती हैं. उनमें वो मासूमियत है.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘तृप्ति आंखों से एक्टिंग कर सकती हैं और खामोशी में भी फ्रेम को होल्ड कर सकती हैं. मधुबाला के किरदार के लिए आंखों से एक्टिंग करना सबसे जरूरी है’. फैंस का कहना है कि तृप्ति की एक्टिंग और उनकी आंखों के जरिए भाव व्यक्त करने की क्षमता मधुबाला के किरदार को जीवंत बना सकती है.
अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट
फिलहाल अनीत पड्डा को लेकर इतना तय है कि वो आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी, जो दिनेश विजन के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वो फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर के साथ कोर्टरूम ड्रामा ‘न्याय’ में भी दिखेंगी.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Leave a Reply