अब 70-80 के दशक के एक और सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर की बात करते हैं. तुषार कपूर ने बॉलीवुड में ‘मुझे कुछ कहना है’ फिल्म से डेब्यू किया था. पहली फिल्म तो सफल रही लेकिन फिर किस्मत ने साथ नहीं दिया. तुषार कपूर की एक्टिंग भी दर्शकों को लुभा नहीं सकी. क्या दिल ने कहा (2002), जीना सिर्फ मेरे लिए (2002), कुछ तो है और ये दिल (2003), गायब, खाकी (2004), क्या कूल हैं हम (2005), गोलमाल (2006), क्या लव स्टोरी है, शूटआउट एट लोखंडवाला (2008), ढोल, ओम शांति ओम, वनटू थ्री, हल्ला बोल, गोलमाल रिटर्न्स, लाइफ पार्टनर, गोलमाल 3, द डर्टी पिक्चर, क्या सुपरकूल हैं हम, शूटआउट एट वडाला, गोलमाल अगेन, सिम्बा, लक्ष्मी, मस्ती 4 ((2025) जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन अपने दम वो भी सोलो हिट नहीं दे पाए. जल्द ही वो साइड हीरो बन गए.
Leave a Reply