Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

शनाया-आदर्श की फिल्म देख बढ़ गया करण जौहर का BP, लेनी पड़ी एक्स्ट्रा मेडिसिन, ‘तू या मैं’ देख लग गया सदमा?


नई दिल्ली. करण जौहर ने ‘तू या मैं’ देखने के बाद ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है. शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर इस सर्वाइवल थ्रिलर को लेकर करण ने कहा कि फिल्म ने उन्हें अंदर तक हिला दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में माना कि मूवी खत्म होने के बाद भी उनका स्ट्रेस कम नहीं हुआ और उन्हें अपनी बीपी की दवा की एक एक्स्ट्रा डोज लेनी पड़ी.

‘स्विमिंग पूल मेरे लिए अब पहले जैसे नहीं रहेंगे’

‘तू या मैं’ फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें क्रोकोडाइल के साथ फंसे दो इंफ्लुएंसर्स की कहानी है. करण ने तारीफ करते हुए ‘ट्रॉमेटाइजिंग’ बताया और कहा कि सेकंड हाफ में दर्शक सीट से उछल पड़ेंगे. कुल मिलाकर निर्देशक जो दिखाना चाहता था, उसमें वह सफल रहा. स्विमिंग पूल मेरे लिए अब फिर कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे… कभी नहीं!’

क्या बोले करण जौहर

उन्होंने आगे लिखा, ‘और अगर इस वैलेंटाइंस डे पर आपका पार्टनर है, तो उन्हें #तू या मैं देखने ले जाएं और कहें कि वे आर्मर पहन लें क्योंकि आप डर में उनसे चिपक जाओगे! मैं अभी भी स्ट्रेस्ड हूं और फिल्म को खत्म हुए 30 मिनट हो गए हैं! मुझे लग रहा है कि मुंबई ट्रैफिक के बीच में भी कोई मगरमच्छ आकर मुझ पर अटैक कर देगा. उन्होंने कहा कि मैं ड्रामेटिक हूं, मुझे पता है, लेकिन इस फिल्म ने मुझे अपने बीपी मेड्स की एक्स्ट्रा डोज लेने पर मजबूर कर दिया.’

बेजॉय नाम्बियार को किया सलाम

फिल्म निर्माता ने डायरेक्टर बेजॉय नाम्बियार और लीड कास्ट की भी तारीफ की. उन्होंने बेजॉय नाम्बियार को सलाम किया, जिन्होंने सॉलिड क्राफ्ट और तकनीकी उत्कृष्टता के साथ टेंशन को जिंदा रखा… शनाया की तारीफ करते हुए लिखा- आपकी पसंद पर गर्व है और आपके आश्वस्त, बेहद कन्विंसिंग परफॉर्मेंस के लिए बधाई. आदर्श के लिए उन्होंने कहा, तुम ब्रिलियंट हो गली बॉय और क्रॉक अटैक के ट्रॉमाटाइज्ड शिकार के रूप में! मैंने आपके डर को हर इंच महसूस किया’.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी ‘तू या मैं’ ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मामूली ओपनिंग ली. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 57 लाख रुपये नेट का कारोबार किया. फिल्म को देशभर में 1,239 शोज मिले थे और ओपनिंग डे पर औसत ऑक्यूपेंसी 6 फीसदी रही. शनाया कपूर की 2025 में आई फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने पहले दिन 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि आदर्श गौरव की ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया था.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘तू या मैं’ में शनाया कपूर ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी उर्फ मिस वैनिटी का रोल प्ले किया है, जबकि आदर्श गौरव ने मारुति उर्फ आला फ्लोपारा का किरदार निभाया है. फिल्म दो इन्फ्लुएंसर्स की रोमांटिक गेटवे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तब खतरनाक मोड़ ले लेती है जब वे खुद को एक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं . फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है .



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *