Friday, 17 April 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

Bollywood Latest News Live: 1400 करोड़ से सिर्फ 1 कदम दूर है ‘धुरंधर 2’, अक्षय कुमार ने बताई अपनी कमजोरी


नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर अब 900 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है. 12वें दिनों 872 करोड़ बटोरकर ‘धुरंधर 2’ ने अब यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इतना ही नहीं, इसने ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स को भी पछाड़ दिया है.

अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने को तैयार है. साल 2024 में इसके इंटरनेशनल रीमेक राइट्स मिलने के बाद अब खबर आई है कि इस फिल्म का स्पैनिश रीमेक जल्द ही फ्लोर पर जाने वाला है. दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान स्पैनिश प्रोड्यूसर रोड्रिगो एस्पिनेल ने इस खबर पर मुहर लगाई. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होगी.

इस फिल्म में स्पेन के जाने-माने कलाकार नजर आएंगे. खास बात यह है कि ‘दृश्यम’ की कहानी को स्पेन की संस्कृति के हिसाब से ढाला जा रहा है, जिससे वहां के दर्शक भी इससे जुड़ाव महसूस कर सकें. भारतीय सिनेमा के लिए यह वाकई गर्व की बात है.

हकीकत या ड्रामा? प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे! बेबी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज, फैंस को नहीं हो रहा यकीन

पूनम पांडे ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. पोस्ट में उन्होंने सिर्फ इमोजी का इस्तेमाल किया, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस और बढ़ गया. जहां कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी, वहीं कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट या एआई इमेज करार देते हुए कहा कि पूनम के मौत के ड्रामा के बाद उनकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

विवादित गानों पर जीशु सेनगुप्ता की राय, बोले- विरोध करने वाले ही सबसे ज्यादा सुनते हैं

बंगाली एक्टर जीशु सेनगुप्ता ने विवादित गानों पर छिड़ी बहस पर अपनी राय साझा की है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के पास गुलजार और जावेद अख्तर जैसे दिग्गज गीतकार भी हैं, लेकिन दर्शक अक्सर उन्हीं गानों को सबसे ज्यादा सुनते और पसंद करते हैं जिनका विरोध होता है. जीशु के अनुसार, विवाद ही गानों को सुर्खियों में लाता है और उनकी लोकप्रियता बढ़ाता है. उन्होंने साफ कहा कि इसके लिए क्रिएटर्स को दोष देना गलत है, अगर जनता को ऐसे गाने पसंद नहीं हैं, तो उन्हें सुनना बंद कर देना चाहिए. दर्शकों की पसंद ही तय करती है कि क्या हिट होगा.

इस बीमारी से जंग लड़ रही हैं अलका याग्निक, सिंगिंग से दूरी बनाने की बताई बड़ी वजह

मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक पिछले कुछ समय से सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस बीमारी से जूझ रही हैं. साल 2024 में इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सेहत पर अपडेट देते हुए भावुक होकर कहा कि वह अभी भी इस तकलीफ से गुजर रही हैं और पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं. इसी बीमारी की वजह से उन्होंने नए गानों की रिकॉर्डिंग से दूरी बना ली है.अलका ने बताया कि म्यूजिक कंपोजर्स आज भी उन्हें अप्रोच करते हैं, लेकिन अपनी स्थिति के कारण वह काम नहीं कर पा रही हैं. उनकी जादुई आवाज आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला के गाने नरम कालजा में सुनाई दी थी. हाल ही में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया है.

अक्षय कुमार का बड़ा कबूलनामा, पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को महसूस करते हैं इनसिक्योर

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक शो के दौरान खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जब वह बहुत पढ़े-लिखे लोगों से मिलते हैं, तो कभी-कभी वह इनसिक्योर महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझ जैसा इंसान जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, वह आप जैसे विद्वानों के सामने खुद को बहुत छोटा महसूस करता है.’ उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि काश उन्होंने पढ़ाई की होती, लेकिन साथ ही मजाकिया अंदाज में यह भी माना कि उन्हें पढ़ना कभी पसंद ही नहीं रहा. अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र करते हुए उन्होंने गर्व से बताया कि वह एक फेमस राइटर हैं और कई किताबें लिख चुकी हैं.

‘कॉलिंग सहमत’ के राइटर ने मेघना गुलजार पर साधा निशान, ‘राजी’ को सही ढंग से न बना पाने का लगाया आरोप

आलिया भट्ट की फिल्म राजी हरिंदर सिक्का की बुक कॉलिंग सहमत पर आधारित थी. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी बड़ी साबित हुई थी. हालांकि किताब के लेखक हरिंदर सिक्का फिल्म से कभी खुश नहीं रहे. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर मेघना गुलजार पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म में कहानी को सही ढंग से नहीं दिखाया गया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेघना गुलजार को फिल्म की जिम्मेदारी देना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. मुझे पहले ही कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन मैं यह समझ ही नहीं पाया कि किसी की अपनी विचारधारा और झुकाव की वजह से कहानी की असली आत्मा और मुख्य किरदार के जज्बे को इस तरह कम कर दिया जाएगा.’

दुनियाभर में बजा रणवीर सिंह का डंका, ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड छाप डाले 1392 करोड़

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. महज 12 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1392 करोड़ बटोरकर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है. फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने विदेशी बाजार में ‘शोले’ और ‘बॉबी’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है. शानदार रफ्तार को देखते हुए अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘दंगल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मूवी बन पाएगी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म फिलहाल हर तरफ छाई हुई है.

हनी सिंह के कॉन्सर्ट आयोजकों पर गिरी गाज, एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला

मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में 28 मार्च को आयोजित यो यो हनी सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट अब कानूनी पचड़े में फंस गया है. हजारों फैंस की मौजूदगी वाले इस इवेंट में सुरक्षा नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. सबसे गंभीर मामला एयरपोर्ट जोन के पास अवैध लेजर लाइट्स के इस्तेमाल का है, जो उड़ानों की सुरक्षा और पायलटों की विजन के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता था. पुलिस के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियमों की अनदेखी करने पर आयोजक इंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि सुरक्षा मानकों के साथ इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का पाइरेटेड वर्जन हुआ लीक, नाराज फैंस ने आदित्य धर से की शिकायत

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है और 1300 करोड़ से ज्यादा बटोर चुकी है. इसी बीच फिल्म का पाइरेटेड वर्जन यूट्यूब पर लीक हो गया है. बताया जा रहा है कि एक चैनल ने पूरी 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म अपलोड कर दी थी, जिससे फिल्म के बिजनेस को भारी नुकसान होने का डर है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. फिल्म के फैंस ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए सीधे निर्देशक आदित्य धर से इसकी शिकायत की है. लोगों ने पाइरेसी करने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है ताकि थिएटर में फिल्म की रफ्तार पर कोई आंच न आए.

अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को लिया आड़े हाथ, आलोचकों को दिया करारा जवाब

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. महज सात दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म की सफलता पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने खुशी जताई है. दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताते हैं. अनुपम खेर ने कहा कि हमें ऐसे लोगों को तवज्जो देना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वे अप्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा, ‘दर्शक बेवकूफ नहीं हैं जो रात के 12 बजे भी शो हाउसफुल कर रहे हैं. लोग फिल्म इसलिए देखते हैं क्योंकि उन्हें वह पसंद आती है. हमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर 2′ जैसी फिल्मों की कामयाबी का जश्न मनाना चाहिए और आलोचना करने वालों को नजरअंदाज करना चाहिए.’

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म में अरिजीत सिंह की आवाज का चलेगा जादू, भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी अब अनुराग बसु की अगली म्यूजिकल लव स्टोरी में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग फिलहाल श्रीनगर की खूबसूरत वादियों में चल रही है. हाल ही में सेट से कार्तिक की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें वे लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ काफी रफ-एंड-टफ लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी के बीच प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि वे इसे 2026 में ही रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म के संगीत पर खास जोर देते हुए कहा कि प्रीतम ने बेहतरीन धुनें तैयार की हैं और फिल्म में अरिजीत सिंह का भी एक शानदार गाना होने वाला है. म्यूजिक लवर्स के लिए यह फिल्म किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी.

एक्शन फिल्मों में तकनीक के इस्तेमाल पर अक्षय कुमार ने जताई नाराजगी, बोले- नकली लगता है

अक्षय कुमार एक बार फिर एक्शन अवतार में लौटने की तैयारी कर रहे हैं. आज के दौर में जहां फिल्मी एक्शन पूरी तरह वीएफएक्स और एआई के भरोसे है, अक्षय ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि वो अब पर्दे पर ऐसा एक्शन दिखाना चाहते हैं जिसे दर्शक सिर्फ देखें नहीं, बल्कि महसूस भी कर सकें. पीटीआई से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने आज के एक्शन सिनेमा पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘पहले और आज की एक्शन फिल्मों में जमीन-आसमान का फर्क है. पहले स्टंट्स असली होते थे, पर अब सब कुछ कंप्यूटर से होता है. इसमें अब वो मजा नहीं रहा क्योंकि यह सब नकली लगता है’.

‘धुरंधर 2’ की सफलता से झूम उठे अर्जुन रामपाल, अपनी फिल्मी जर्नी को लेकर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की बंपर सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म में विलेन मेजर इकबाल के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इस फिल्म की कामयाबी के बीच अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने बचपन के काउबॉय लुक से लेकर पहली फिल्म मोक्ष और अब ‘धुरंधर 2’ तक के सफर को याद किया. फैंस और परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए अर्जुन ने लिखा कि कड़ी मेहनत और धैर्य से सपने जरूर सच होते हैं. उन्होंने अपनी इस लंबी यात्रा में साथ देने वाले हर शख्स के प्रति आभार व्यक्त किया है.

क्या ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है ‘भूत बंगला’? प्रियदर्शन ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का टीजर आउट होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि क्या इसका ‘भूल भुलैया’ से कोई कनेक्शन है. अक्षय कुमार की मौजूदगी और वही पुरानी हवेली देखकर फैंस को लगा कि यह उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह तक दावा किया गया कि ‘भूत बंगला’ को पहले ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल के तौर पर ही सोचा गया था. हालांकि, निर्देशक प्रियदर्शन ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ किया कि यह पूरी तरह से एक नई कहानी है और पुरानी फिल्म से इसका कोई लेना-देना नहीं है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने इन कयासों को कोरी अफवाह बताया. भले ही स्टार कास्ट और लोकेशन पुरानी यादें ताजा कर रही हों, लेकिन प्रियदर्शन के मुताबिक यह एक फ्रेश और अलग फिल्म है.



Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *