Sunday, 1 March 2026
ADVERTISEMENT SPACE (728x90)
Breaking News
Welcome to HindiNewsPro - The premium destination for live news updates. | India launches new satellite. | Gold prices drop slightly today.
Share
Blog

ओटीटी पर दिखेगा ‘120 बहादुर’ का दम, फरहान अख्तर की फिल्म हुई रिलीज, इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ


Last Updated:

120 Bahadur OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की उस ऐतिहासिक लड़ाई की दास्तां है, जहां 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जांबाज भारतीय जवानों ने अपनी वीरता से इतिहास रच दिया था. फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभाया है, जिन्होंने दुश्मनों की विशाल फौज के सामने हार मानने के बजाय आखिरी सांस तक मुकाबला किया.

ख़बरें फटाफट

ओटीटी पर दिखेगा '120 बहादुर' का दम, फरहान अख्तर की फिल्म हुई रिलीजपिछले साल नवंबर में थिएटर्स में आई थी 120 बहादुर फिल्म.

नई दिल्ली. फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर थिएटर में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद अब ओटीटी पर आ गई है. अगर आप यह मूवी थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो अब इसका आप घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं. शुक्रवार की सुबह खुद फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि उनकी यह फिल्म 16 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फरहान अख्तर ने 120 बहादुर फिल्म में लीड रोल निभाया है. उनके साथ फिल्म में कई सितारो की फौज नजर आती है.

फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘120 बहादुर अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. अभी देखिए.’ रजनीश ‘रेजी’ घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

View this post on Instagram





Source link

Newswahni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *