Last Updated:
A अजय देवगन की भले ही शाहरुख खान, सलमान खान या अक्षय कुमार जैसी पॉपुलैरिटी नहीं हो, लेकिन बिना शोर-शराबे के खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. उनका स्टारडम इनमें से किसी भी स्टार से कम नहीं है. एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी फिल्मों को फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनकी कई और फिल्में आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं.
अजय देवगन आखिरी बार ‘सन ऑफ सरदार 2’ में दिखाई दिए थे, जो 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ द सरदार’ का सीक्वल है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब अजय की 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं. इनमें से तीन सुपरहिट फिल्म के सीक्वल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
अजय देवगन ने हाल में ही ‘गोलमाल 5′ का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में अक्षय कुमार भी दिखाई दिए, जिससे इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइमेंट बढ़ गई है. इतना ही नहीं, फिल्म के पहले पार्ट<br />’गोलमालः फन अनलिमिटेड’ से शरवन जोशी की भी वापसी हो रही है.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
पहली फिल्मों में हमेशा अजय देवगन के साथ एक फीमेल लीड रही है. 2006 में आई ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ में रिमी सेन थीं. ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ में करीना कपूर खान नजर आई थीं. 2017 की ‘गोलमाल अगेन’ में परिणीति चोपड़ा फीमेल लीड थीं. इस बार कहानी बड़े ग्रुप और ज्यादा कॉमिक सेटअप पर फोकस करती है. अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी लौट रहे हैं. नई फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री हुई है, जो निगेटिव कॉमिक रोल निभाएंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अजय देवगन मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ में भी नजर आएंगे. ‘टोटल धमाल’ के बाद वह दूसरी बार इस फिल्म के साथ जुड़ रहे हैं. फिल्म इस साल के आखिरी में या फिर अगले साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
पिछले साल फरवरी में आई गुजराती फिल्म ‘वश’ के रीमेक ‘शैतान’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. अजय ने एक पिता की भूमिका में दमदार अदाकार दिखाई. इसमें उनके अपॉजिट ज्योतिका थीं. वह अब इसके सीक्वल ‘शैतान 2’ में नजर आएंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
तमिल फिल्म कैथी के रीमेक ‘भोला’ को भी सराहा गया. लॉकडाउन के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला. अब वह इसके सीक्वल में भी लीड रोल निभाएंगे. ‘भोला 2’ भी अगले साल रिलीज होने की संभावना है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
अजय देवगन की सबसे पॉपुलर और हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. अजय ने पिछले साल दिसंबर में ही इसकी रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी थी. इससे पहले मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ भी मई में रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
इनके अलावा, अजय देवगन एक्शन फिल्म रैंजर भी अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘रैंजर’ में संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हो सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)इनके अलावा, अजय देवगन एक्शन फिल्म रैंजर भी अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘रैंजर’ में संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हो सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Leave a Reply